Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छतों का बारिश का पानी सड़क पर गिराना पड़ेगा महंगा, नगर निगम करेगा सख्त कार्रवाई

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बरसात के मौसम में शहर की सड़कों और गलियों में छतों से सीधे गिरता बारिश का पानी राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। नगर निगम ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ऐसे भवन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है, जो अपने घरों और दुकानों की छतों से बारिश का पानी बिना उचित निकासी व्यवस्था के सीधे सड़कों पर बहा रहे हैं।

शहर के कई इलाकों में मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की छतों पर बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज पाइप नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण पानी सीधे सड़क और गलियों में गिरता है, जिससे पैदल चलने वालों को असुविधा होती है। कई बार अचानक ऊपर से गिरता पानी लोगों को भीगने के साथ-साथ दुर्घटना का शिकार भी बना सकता है। लगातार सड़क पर गिरने वाला पानी सड़कों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

नगर निगम अब ऐसे भवन मालिकों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी करेगा। नोटिस मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर छत से नाली तक उचित ड्रेनेज पाइप लगाना अनिवार्य होगा। यदि इसके बावजूद संबंधित भवन मालिक नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर बिजली और पानी के कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं।नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में ऐसे मकान और दुकानें हैं, जहां बारिश के पानी की उचित निकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे भवनों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किए जाएंगे, ताकि सभी लोग समय रहते आवश्यक सुधार कर सकें और शहर की सड़कों व नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो घंटे की बारिश ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल, 12 घंटे बाद भी कॉलोनियों में भरा पानी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में हुई कुछ घंटों की बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को हुई तेज बारिश के करीब 12 घंटे बाद भी शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।...

पुंडरी में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले के पुंडरी कस्बे में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भेज दिया। जानकारी के...

कैथल में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने चार प्रमुख सड़कों का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल शहर में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में नगर परिषद ने एक और कदम बढ़ाया है। बुधवार को नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने भगत सिंह चौक पर पहुंचकर चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे...

जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये प्रतिमाह

Summer express/शिमला-: प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी संस्थानों में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कॉन्ट्रेक्ट तथा जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के मासिक वेतन में 78 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी प्रदान की...

चंबा दौरे पर सीएम सुक्खू को लेकर सुधीर शर्मा का तंज, बोले- संग्रहालय में रखे जाएं कटे बाल, हो DNA स्टडी

Summer express/शिमला ,संजू- :भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के चंबा दौरे को लेकर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के हालिया दौरे पर तंज कसते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.