Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा विधायक दल का शिमला में प्रदर्शन, सरकार पर राजनीतिक प्रताड़ना के लगाए आरोप

Summer express/शिमला,संजू-:शिमला में भाजपा विधायक दल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने सीटीओ से नाज़ चौक तक मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने प्रदेश सरकार पर विपक्ष के नेताओं और विधायकों के खिलाफ कथित रूप से झूठे मुकदमे दर्ज करने, निगरानी कराने और राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई करने के आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए जनप्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है, जिसके विरोध में यह आंदोलन किया गया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए भाजपा नेताओं और विधायकों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी और धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उनका कहना था कि विजिलेंस की टीम सुधीर शर्मा के घर पहुंची, लेकिन कोई ठोस तथ्य नहीं मिलने के बावजूद अधिकारियों पर दबाव बनाकर मामला तैयार करने का प्रयास किया गया। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि पूर्व विधायक होशियार सिंह, विधायक आशीष शर्मा, उनके परिवार के सदस्यों तथा पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर समेत कई भाजपा नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है और इसी के विरोध में भाजपा विधायक दल सड़कों पर उतरा है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में विफल रही है और विपक्ष को निशाना बनाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और विधायकों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राजीव बिंदल ने कहा कि शिमला में आयोजित यह प्रदर्शन केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मुद्दों और विपक्ष की आवाज को उठाती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लोहारली-चुरूडू पुल पर भाजपा का विरोध, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर को पुलिस ने रोका

Summer express/ऊना,राकेश-: जिला ऊना में गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले स्वां नदी पर बने लोहारली-चुरूडू पुल को लेकर गुरुवार को राजनीतिक हलचल देखने को मिली। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ पुल का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी।...

धर्मशाला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर साधा निशाना

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस ने कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सुधीर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयान की कड़ी निंदा...

HPU में फीस बढ़ोतरी पर ABVP का विरोध तेज, चौथे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  में हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। परिषद द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। एबीवीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन...

पंचकूला ₹560 करोड़ बैंक घोटाला: IAS पंकज अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज, CBI ने बताई बड़ी भूमिक

Summer express, मोनिका रावत ,पंचकूला | हरियाणा के बहुचर्चित ₹560 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को फिलहाल राहत नहीं मिली है। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान पंकज अग्रवाल की ओर से अदालत में दलील दी गई कि उन्होंने...

रेवाड़ी के पीथनवास गांव में 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, जांच जारी

Summer express, रेवाड़ी। जिले के पीथनवास गांव में 22 वर्षीय युवक अपने घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.