Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा दौरे पर सीएम सुक्खू को लेकर सुधीर शर्मा का तंज, बोले- संग्रहालय में रखे जाएं कटे बाल, हो DNA स्टडी

Summer express/शिमला ,संजू- :भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के चंबा दौरे को लेकर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के हालिया दौरे पर तंज कसते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विपक्षी नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज कर रही है।

सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता सरकार की कार्यप्रणाली से निराश और परेशान है। उनका कहना था कि सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है और भाजपा नेताओं को निशाना बनाने के लिए लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इन सभी मामलों का रिकॉर्ड तैयार कर रही है और सरकार के खिलाफ विस्तृत चार्जशीट बनाई जा रही है। इस चार्जशीट में भाजपा प्रतिनिधियों पर दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमों के एनेक्सचर भी शामिल किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के चंबा दौरे का जिक्र करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे स्थानों का चयन करते हैं, जहां सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। उन्होंने दावा किया कि चंबा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के बाल कटवाने की तस्वीर सामने आई है। इसी पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कटे हुए बालों को प्रदेश के संग्रहालय में रखा जाना चाहिए और उन पर डीएनए स्टडी कराई जानी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि चंबा अपनी पारंपरिक चप्पलों के लिए भी प्रसिद्ध है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री वहीं झंड (पारंपरिक चप्पल) भी बनवा लेते तो बाल कटवाने के साथ-साथ कुछ खर्च की और भी बचत हो जाती। भाजपा विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार को राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय विकास कार्यों और जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर लगातार जनता के बीच जाएगी और सभी तथ्यों के आधार पर सरकार की जवाबदेही तय करने का प्रयास करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर, सात एएसआई बने

हेम राज बब्बर | जगराओंसमर न्यूजआज जगराओं पुलिस (लुधियाना रूरल) में लंबे समय से सेवा दे रहे अलग-अलग पुलिस अधिकारियों में से तीन पुलिस अधिकारियों को सब इंस्पेक्टर और सात पुलिस अधिकारियों को एएसआई प्रमोट किया गया और जगराओं एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने सभी को स्टार लगाकर यह प्रमोशन दिया। इस मौके पर सब...

डीएमसी के डॉक्टर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजडीएमसी एंड हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पीएल गौतम और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह को मृतक अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत...

हलका फिल्लौर के पिंड दद्दवाल में पहुंचे प्रिंसिपल प्रेम कुमार, समस्याएं भी सुनीं

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूजआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने आज विधानसभा हलका फिल्लौर के गांव दद्दवाल का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांववासियों की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि लोगों की हर जायज समस्या का समाधान...

लुधियाना में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा बैंस के इशारे से आशु के समर्थक भड़के

सौरभ अरोड़ा | लुधियानासमर न्यूजपंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा देखने को मिला कुछ कांग्रेस समर्थक यहां एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर मीटिंग में शामिल हुए।इस...

किचलू नगर में धंसी करोड़ों की सड़क 20 फीट गहरा गड्ढा; सीवर लाइन टूटी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजकिचलू नगर में दो दिन पहले सड़क धंसी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर दी। गड्ढा अस्थायी तौर पर भर दिया गया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं हुई। नतीजा, गुरुवार सुबह सड़क का करीब 30 से 35 फीट हिस्सा भरभराकर धंस गया। करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.