Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम: बेटी की कमाई पर तानों से आहत पिता ने की राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या, चौंकाने वाला खुलासा

गुरुग्राम |  हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राधिका की हत्या उसके पिता दीपक यादव ने ही की, क्योंकि समाज में उसे “बेटी की कमाई खाने वाला” कहकर ताना मारा जा रहा था।

एफआईआर के मुताबिक, दीपक यादव समाजिक तानों से परेशान था और इसी तनाव में वह राधिका से टेनिस अकादमी बंद करने के लिए कह रहा था। जब बेटी ने मना किया तो उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

राधिका के चाचा कुलदीप यादव ने बताया कि वह और दीपक यादव एक ही मकान में रहते हैं और दोनों मकान को किराए पर देने का काम करते हैं। घटना वाले दिन सुबह करीब 10:30 बजे उन्हें ऊपर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वे फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे तो राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी और ड्राइंग रूम में रिवॉल्वर मिली।

इसके बाद कुलदीप और उनके बेटे पीयूष ने राधिका को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधिका एक उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी थीं और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताएं जीती थीं।

पुलिस ने मौके से बरामद रिवॉल्वर की फिंगरप्रिंट जांच कराई, जिसमें पांच फायरिंग के खोखे और एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपी पिता दीपक यादव ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि जब वह वजीराबाद गांव दूध लेने जाता था, तो लोग उस पर बेटी की कमाई खाने और उसकी स्वतंत्रता पर सवाल उठाते थे। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

घटना के वक्त राधिका रसोई में खाना बना रही थी। आरोपी की पत्नी मंजू यादव घटना के समय मौके पर मौजूद थी, लेकिन उसने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.