Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में 28 हजार आउटसोर्स कर्मचारी आएंगे सरकार के अधीन, विधेयक पास

हजारों कर्मियों को पीएफ, ग्रेच्युटी, ईएसआई और छुट्टियों का लाभ मिलेगा, ठेका सिस्टम खत्म होगा
पांच साल सेवा वाले ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों को सीधा अनुबंध
समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा ने सोमवार को पंजाब राज्य आउटसोर्स कार्मिक (संविदात्मक नियुक्ति में बदलाव) विधेयक, 2026 को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला बताया।
पहले चरण में करीब 26 से 28 हजार कर्मचारियों को निजी ठेकेदारों के माध्यम से काम करने की व्यवस्था से निकालकर सीधे सरकार के साथ संविदात्मक नियुक्ति में लाया जाएगा।
पूरी योजना के दायरे में 51 विभागों के 65,048 आउटसोर्स कर्मचारी हैं।
नए प्रावधानों के तहत पात्र ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को सीधे सरकारी अनुबंध पर लिया जाएगा। सामान्य श्रेणी के कर्मचारियों के लिए पांच साल की लगातार आउटसोर्स सेवा की पात्रता रखी गई है। वहीं आग बुझाने, सीवर, सफाई, कचरा प्रबंधन और बिजली लाइन जैसे जोखिम वाले काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह अवधि तीन साल रखी गई है।
{वेतन में एजेंसी की कटौती नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को मिलने वाला पारिश्रमिक उनकी मौजूदा तनख्वाह या लागू न्यूनतम मजदूरी, जो भी निर्धारित हो, उससे कम नहीं होगा। आउटसोर्सिंग एजेंसियों की ओर से ली जाने वाली 15 से 22 प्रतिशत कमीशन राशि अब कर्मचारियों के वेतन से नहीं काटी जाएगी।
वेतन सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाने की व्यवस्था होगी। पात्र कर्मचारियों को भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, कर्मचारी राज्य बीमा, मातृत्व अवकाश और हर साल 10 दिन आकस्मिक अवकाश का लाभ मिलेगा। सरकार के अनुसार कर्मचारियों का सेवा रिकॉर्ड भी मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली में दर्ज होगा। इससे नियुक्ति, वेतन और सेवा संबंधी रिकॉर्ड में पारदर्शिता बढ़ाने का दावा किया गया है। पहले सरकार ने कहा था कि इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। यह फैसला सीधे नियमित सरकारी नौकरी देने के बराबर नहीं है। पहले पात्र कर्मचारियों को सरकार के साथ संविदात्मक नियुक्ति मिलेगी। इसके बाद 10 साल की संविदात्मक सेवा पूरी करने पर उन्हें स्वीकृत नियमित पदों के विरुद्ध समायोजन के लिए विचार किया जाएगा। यानी प्रक्रिया दो चरणों में आगे बढ़ेगी-पहले आउटसोर्स से सरकारी अनुबंध और फिर निर्धारित शर्तें पूरी होने पर नियमित पद पर समायोजन।
{ठेकेदार व्यवस्था होगी खत्म: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार और कर्मचारी के बीच अब निजी ठेकेदार मध्यस्थ नहीं होंगे। सरकार का तर्क है कि इससे कर्मचारियों की नौकरी की असुरक्षा कम होगी और वेतन से एजेंसी शुल्क की कटौती भी समाप्त होगी। पहले घोषित योजना में 65,048 कर्मचारियों को 51 विभागों में इसके दायरे में रखा गया था।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.