Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज

किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम चल रहा है और अधिकारियों की निगरानी में सीवरेज लाइन को सुरक्षित करने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
रोड के नीचे से गुजर रही मेन सीवरेज लाइन की एक तरफ कंक्रीट की दीवार बनाने का काम पूरा हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ बनाई जा रही दीवार का करीब आधा काम पूरा हो गया है।
लगभग चार फीट ऊंची दीवार खड़ी की जा चुकी है, जबकि इसके आगे की दीवार तैयार करने के लिए शटरिंग का काम लगातार जारी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि सोमवार देर रात तक या मंगलवार को दूसरी तरफ की दीवार का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
सीवरेज लाइन को कवर करने में ही खर्च होंगे करीब 15 लाख
जानकारी के मुताबिक मेन सीवरेज लाइन को सुरक्षित तरीके से कवर करने और उसके आसपास सुरक्षा ढांचा तैयार करने में ही करीब 15 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह खर्च नगर निगम के ओ.एंड.एम. सेल की ओर से किए जा रहे काम पर आने की संभावना है। वहीं सड़क की दोबारा मरम्मत और अन्य निर्माण कार्य बी.एंड.आर. विभाग की ओर से करवाया जाएगा, जिसका बजट अलग से तैयार किया जाएगा।
72 इंच की दो पाइपें सड़क पर पड़ीं, अब नहीं आएंगी काम
सड़क धंसने के बाद काम को जल्द शुरू करने के लिए 72 इंच व्यास की दो कंक्रीट पाइपें मौके पर मंगवाई गई थीं। दोनों पाइपें अभी भी सड़क पर ही पड़ी हैं। हालांकि अब इनका इस्तेमाल नहीं किया जाना है। जानकारी के अनुसार इन पाइपों को बिना पर्याप्त तकनीकी योजना के मंगवाए जाने के सवाल भी उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पाइपें अब किसी काम की नहीं हैं तो उन्हें सड़क से हटाया क्यों नहीं जा रहा। लंबे समय से मौके पर पड़ी इन भारी-भरकम पाइपों के कारण रास्ते में भी परेशानी बनी हुई है। ऐसे में लोगों की मांग है कि इन्हें जल्द हटाकर सड़क को पूरी तरह से साफ किया जाए।

साक्षी अरोड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

उधर, लुधियाना वेस्ट हलके में विकास कार्यों को लेकर सोमवार को मंत्री संजीव अरोड़ा की बहू साक्षी अरोड़ा भी सक्रिय नजर आईं। उन्होंने वर्करों के साथ इलाके का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
साक्षी अरोड़ा ने किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर सड़क धंसने से पैदा हुई समस्या की जानकारी ली। उन्होंने धंसी सड़क के साथ लगती कोठी के मालिक कमल सिंघानिया से भी पूरे मामले के संबंध में जानकारी हासिल की।
साक्षी अरोड़ा ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि सड़क की मरम्मत के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। मौके पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली।

अब निगाहें सड़क की बहाली पर

फिलहाल नगर निगम की प्राथमिकता सीवरेज लाइन को मजबूत और सुरक्षित करना है। दोनों तरफ कंक्रीट की दीवारें तैयार होने के बाद ही सड़क की बहाली का अगला चरण शुरू किया जाएगा। जिस तेजी से काम चल रहा है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सीवरेज लाइन को सुरक्षित कर सड़क को दोबारा यातायात के योग्य बनाने की दिशा में काम शुरू होगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.