Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

परीक्षा केंद्र बदलने में गलत जानकारी देने का आरोप,सदर थाने में शिकायत दर्ज

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:राज्य कर्मचारी चयन आयोग अथॉरिटी की ओर से परीक्षा केंद्र बदलने के मामले में गलत जानकारी देकर गड़बड़ी करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। आयोग की शिकायत के आधार पर सदर थाना हमीरपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक अभ्यर्थी को दुर्गम क्षेत्र में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था। इसके बाद अभ्यर्थी ने परीक्षा केंद्र बदलवाने के लिए आयोग कार्यालय से संपर्क किया।आरोप है कि परीक्षा केंद्र बदलने के संबंध में आयोग को जो जानकारी दी गई, वह सही नहीं थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गलत जानकारी किस स्तर पर दी गई और इस पूरे प्रकरण में किसकी भूमिका रही। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

राज्य कर्मचारी चयन आयोग अथॉरिटी के अधिकारी फिलहाल इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आयोग के गठन के बाद परीक्षा केंद्र में बदलाव को लेकर गड़बड़ी का यह पहला मामला सामने आया है। ऐसे में जांच के परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि चयन आयोग अथॉरिटी की ओर से परीक्षा केंद्र के संबंध में गलत जानकारी देने की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू को जांच के दायरे में रखा गया है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस पूरे मामले में वास्तविक गड़बड़ी क्या हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

परीक्षा केंद्र बदलने में गलत जानकारी देने का आरोप,सदर थाने में शिकायत दर्ज

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:राज्य कर्मचारी चयन आयोग अथॉरिटी की ओर से परीक्षा केंद्र बदलने के मामले में गलत जानकारी देकर गड़बड़ी करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। आयोग की शिकायत के आधार पर सदर थाना हमीरपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक...

हिसार में मंदिर में कांवड़ चढ़ाते समय करंट की चपेट में आया शिवभक्त, मौत

Summer express, हिसार। वन विभाग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय कांवड़िए की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक हरिद्वार से कांवड़ लेकर हिसार पहुंचा था और मंगलवार सुबह मंदिर में जलाभिषेक करने गया था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। शिव नगर...

पलवल में पंच सम्मेलन आयोजित, ग्रामीण प्रतिनिधियों को नई रोजगार गारंटी योजना की दी जानकारी

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को नए कानून एवं रोजगार गारंटी व्यवस्था की जानकारी देने के उद्देश्य से हथीन में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पलवल के उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मुख्य अतिथि के रूप...

हिमाचल में 16 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत

Summer express/शिमला:संजू-: हिमाचल प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं फिलहाल प्रदेश में अभी बारिश से राहत की आसार नही है।गत 24 घण्टों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई।चंबा जिले के चौड़ी  में सबसे अधिक 95 मिमी बारिश दर्ज की गई।आगामी आने वाले दिनों में भी मॉनसून...

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का मंत्री बनना लगभग तय! मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए संकेत 

Summer express/शिमला,संजू -: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। हाईकमान की इजाजत मिलते ही मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने यह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.