Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिरोजपुर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब में बम धमकियों की घटनाओं के बीच अब फिरोजपुर जिला न्यायालय को धमकी भरा फोन आया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड के साथ जिला अदालत परिसर में पहुंची और चप्पे-चप्पे की जांच शुरू कर दी। एहतियाती कदम के तौर पर अदालत का कामकाज दोपहर एक बजे तक बंद रखा गया। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई।

स्वतंत्रता दिवस से पहले लगातार मिल रही इस तरह की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, धमकी देने वाले की पहचान और कॉल के स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को भी मिली थी धमकी

इससे पहले मंगलवार को चंडीगढ़ के चार प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सभी संबंधित स्कूलों में सुरक्षा जांच शुरू की और परिसर को खाली कराया गया। इनमें सेक्टर-9बी स्थित कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-26 का सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर-26 का सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-45बी का सेंट स्टीफंस स्कूल शामिल था।

पुलिस और सुरक्षा टीमों ने स्कूल परिसरों की व्यापक तलाशी ली, लेकिन जांच के दौरान किसी भी स्थान से विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद अधिकारियों ने इसे धमकी का मामला मानते हुए स्रोत की जांच शुरू कर दी।

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को भी मिली थी धमकी

इससे पहले पिछले शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सूचना सामने आते ही विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई थीं। स्टूडेंट सेंटर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। लगातार सामने आ रही धमकी की घटनाओं को देखते हुए पंजाब और चंडीगढ़ में संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.