Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार बच्ची को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Summer express, पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के सुलतापुर चौक से कुशक रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र के छातंगा खुर्द निवासी चमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी 14 वर्षीय बेटी वीरा के साथ बाइक पर सवार होकर कुशक की ओर जा रहे थे। सुलतापुर चौक से आगे पहुंचने पर चमन ने शौच के लिए बाइक सड़क किनारे रोक दी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रैक्टर ने उनकी बेटी वीरा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसकी छाती और गर्दन के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को तुरंत बडोली अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने वहां भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी उपचार नहीं हो सका।

परिजन वीरा को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। हालांकि पुलिस और परिजनों को वाहन का चेचिस नंबर मिल गया है। पुलिस इसी के आधार पर ट्रैक्टर के मालिक और चालक की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश करने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.