Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु परिवार ने मां चिंतपूर्णी को अर्पित किया 1.1 किलो चांदी का छत्र

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का एक और उदाहरण सामने आया है। पंजाब के संगरूर से पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर माता रानी के चरणों में 1 किलो 100 ग्राम वजन का चांदी का छत्र अर्पित किया।बताया जा रहा है कि मौजूदा बाजार भाव के आधार पर चांदी के इस छत्र की अनुमानित कीमत करीब 2.60 लाख से 2.75 लाख रुपये के बीच है। श्रद्धालु परिवार ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ यह छत्र मां चिंतपूर्णी को समर्पित किया।

मंदिर के मुख्य पुजारी संदीप कालिया ने श्रद्धालु परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। मंत्रोच्चारण के साथ परिवार ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई और छत्र अर्पित कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।पुजारी संदीप कालिया ने बताया कि श्रद्धालु परिवार की माता चिंतपूर्णी के प्रति गहरी आस्था है। परिवार की एक विशेष मनोकामना थी, जिसके पूर्ण होने के बाद उन्होंने मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संकल्प लिया था। इसी श्रद्धा और विश्वास के चलते परिवार ने चांदी का यह छत्र माता के चरणों में समर्पित किया।मंदिर में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। मनोकामना पूरी होने के बाद भक्त अपनी सामर्थ्य के अनुसार माता के दरबार में प्रसाद, आभूषण और अन्य वस्तुएं अर्पित करते हैं। संगरूर से आए परिवार की यह भेंट भी मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बनी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.