Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहत के बाद अब छत की तलाश, सराज में घरों की किल्लत पर कांग्रेस नेता चिंतित

मंडी  | हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन एवं सराज से कांग्रेस नेता विजय पाल सिंह ने दानी सज्जनों से अपील की है कि जो भी सराज के आपदा प्रभावितों की मदद करना चाहते हैं वे एक पूरा गांव अडॉप्ट करके वहां पर प्रभावितों के फेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर बनाने की दिशा में कार्य करें। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विजय पाल सिंह ने कहा कि सराज में हजाों की संख्या में लोग घर से बेघर हो चुके हैं। उनके पास रहने के लिए छत नहीं बची है। बहुत से दानी सज्जनों की मदद से लोगों को जरूरत का काफी सामान मिल गया है लेकिन अब इन प्रभावितों को ठीकाना मुहैया करवाने की जरूरत है। ऐसे में जो भी व्यक्ति सराज के लोगों की मदद करना चहते हैं वे इनके लिए फेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर मुहैया करवाएं। क्योंकि बरसात के तुरंत बाद सराज में सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा जिसमें बीना छत के रह पाना संभव ही नहीं। सराज में इतनी व्यवस्था भी नहीं कि लोग किराए के कमरों में रह सकें। उन्होंने प्रदेश के सभी सांसदों और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से केंद्र सरकार के समक्ष वन भूमि को आबंटित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की मांग भी की है।

विजय पाल सिंह ने वॉलंटियर्स से भी सराज के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि जब तक सड़कें बहाल नहीं हो जाती तब तक प्रभावित क्षेत्रों तक लोगों के माध्यम से ही राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। बहुत से ऐसे गांव हैं जहां खच्चरों का जा पाना भी संभव नहीं। इसलिए ऐसे लोग सराज आकर सेवाएं दें जो बोझा उठाकर गांवों तक मदद पहुंचा सकते हैं।

विजय पाल सिंह ने बताया कि चैलचौक में प्रशासन और पुलिस के माध्यम से एक अस्थाई चौकी बना दी गई है जहां पर सराज को जाने वाली हर राहत सामग्री की एंट्री हो रही है। वहीं से ही राहत सामग्री को उन स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए जा रहे हैं जहां इसकी ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि सराज के कुछ स्थानों तक ही लोग राहत लेकर जा रहे हैं जबकि बाकी इलाके इससे अछूते रह रहे थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.