Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में किसानों के दिल्ली कूच पर रोक, खनौरी बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा  

Summer express, जींद। किसानों के प्रस्तावित दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा प्रशासन ने पंजाब से लगते खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेतृत्व में 51 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर पैदल मार्च करना चाहता है, लेकिन हरियाणा प्रशासन ने उन्हें राज्य की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है।

जींद प्रशासन ने बॉर्डर पर कई स्तर की बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को दिल्ली की ओर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नरवाना नहर पुल और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

किसानों का कहना है कि वे भारत-अमेरिका ट्रेड डील सहित न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों से जुड़े मुद्दों, कर्ज और पेंशन जैसी मांगों को लेकर दिल्ली जाना चाहते हैं। इस बार किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों के बजाय पैदल मार्च का रास्ता चुना है। प्रस्तावित पदयात्रा करीब 228 किलोमीटर की है और 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने का कार्यक्रम बताया गया है।

हरियाणा प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों के बीच बातचीत भी हुई है। प्रशासन की ओर से किसानों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन किसान प्रतिनिधियों ने इसे स्वीकार नहीं किया। किसानों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगें केंद्र सरकार से जुड़ी हैं, इसलिए उनकी बैठक केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ कराई जानी चाहिए।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में आगे की रणनीति पर सोमवार को खनौरी बॉर्डर पर चर्चा होने की संभावना है। किसान नेताओं ने कहा है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें केंद्र तक पहुंचाना चाहते हैं। वहीं, हरियाणा पुलिस और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.