Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झंड’ शब्द असंवैधानिक नहीं, कांग्रेस ने बेवजह दिया तूल: सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला। कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। अपने बयान में ‘झंड’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस के निशाने पर आए धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने अब पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘झंड’ न तो कोई गाली है और न ही असंवैधानिक शब्द। उन्होंने दावा किया कि यह आम बोलचाल में इस्तेमाल होने वाला शब्द है, जिसे कांग्रेस ने बेवजह राजनीतिक मुद्दा बना दिया।

सुधीर शर्मा ने कहा कि उनके बयान के बाद पैदा हुए विवाद के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने उनके बयान को जगह-जगह प्रचारित कर विवाद को बढ़ाया। उनके खिलाफ पुतले जलाए गए और कई तरह की टिप्पणियां की गईं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस नेताओं की ओर से उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर कभी इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी।

भाजपा विधायक ने कहा कि वह शब्दों का इस्तेमाल पूरी सोच-समझकर करते हैं और उनके संस्कारों पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा भाषा की मर्यादा का ध्यान रखा है। तंज कसते हुए सुधीर शर्मा ने कहा, “मेरे पास शब्दकोश है और मुझे पता है कि किस शब्द का इस्तेमाल कहां करना है।”सुधीर शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले अपने बयानों और भाषा पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव के दौरान खुले मंचों से उनके परिवार और संस्कारों को लेकर भी कई टिप्पणियां की गई थीं, लेकिन उन्होंने उस समय संयम बनाए रखा।

मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर भी सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार में मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर अंदरखाने दबाव की राजनीति चल रही है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता उनके मित्र हैं और आज भी उनसे बातचीत होती रहती है। सुधीर शर्मा के मुताबिक, कई कांग्रेस नेता मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में फंस चुके हैं। वे न तो खुलकर सरकार के खिलाफ बोल पा रहे हैं और न ही मौजूदा स्थिति को स्वीकार कर पा रहे हैं।भाजपा विधायक ने दावा किया कि सरकार पर जनता का दबाव लगातार बढ़ रहा है। लोगों में यह धारणा है कि प्रदेश में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी दबाव और कथित राजनीतिक मजबूरी के चलते कांग्रेस नेताओं की ओर से बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने इसे कुर्सी बचाने और पद हासिल करने की कोशिश करार दिया और कहा कि ऐसे बयानों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ओडिशा में बारिश का कहर, नेशनल हाईवे का 100 मीटर हिस्सा धंसा

Summer express, केंद्रपाड़ा। ओडिशा में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा टल गया। केंद्रपाड़ा जिले के मार्शाघाई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के निर्माणाधीन हिस्से का करीब 100 मीटर भाग अचानक धंस गया। सड़क का हिस्सा धंसने से वहां खड़े तीन ट्रक गहरे गड्ढे में जा गिरे। राहत की बात यह रही...

अबोहर में नशे का कहर, दो बच्चों के पिता की मौत से ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

Summer express, अबोहर। पंजाब के अबोहर के गांव पंजावा में नशे की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गांव में दो बच्चों के पिता सुखजिंदर सिंह की मौत के बाद नशे के खिलाफ लोगों में आक्रोश और तेज हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक...

झंड’ शब्द असंवैधानिक नहीं, कांग्रेस ने बेवजह दिया तूल: सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला। कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। अपने बयान में ‘झंड’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस के निशाने पर आए धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने अब पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘झंड’ न तो कोई गाली है और न ही असंवैधानिक...

वंदे मातरम का अपमान करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाने का कानून होना भी देश मे जरूरी- जयराम ठाकुर 

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा कथित तौर पर किए गए वंदे मातरम के अपमान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से वंदे मातरम के अपमान करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा...

फरीदाबाद में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, दोनों चालक घायल

Summer express, फरीदाबाद। बड़खल फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह दो ट्रकों की जोरदार टक्कर से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद दोनों ट्रक स्ट्रीट लाइट और सिग्नल के खंभे से जा टकराए, जिससे बिजली का खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.