Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा: 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल

Summer express, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्रीय राजमार्ग-79 पर चिन्का के पास देर रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। धान की रोपाई कर वापस लौट रहे मजदूरों से भरे लोडिंग वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडिंग वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 अन्य घायल हुए हैं।

धान की रोपाई के बाद घर लौट रहे थे मजदूर

पुलिस अधिकारी राम महेश यादव के मुताबिक, मजदूर चीनीर क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए आए थे। देर रात काम खत्म करने के बाद सभी मजदूर लोडिंग वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चिन्का के पास सामने से आ रहे ट्रक से वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस और राहगीरों ने चलाया राहत अभियान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय राहगीरों की मदद से पुलिस ने पलटे हुए वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

कई घायलों की हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कुछ की स्थिति फिलहाल स्थिर है। चिकित्सकों की टीम सभी घायलों का उपचार कर रही है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.