Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुलदीप राठौर के पक्ष में उतरे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, केयर सिंह खाची को दिया जवाब

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी को लेकर सियासत गरमाने लगी है। ठियोग में वन विभाग के उपाध्यक्ष केयर सिंह खाची की ओर से कुलदीप राठौर को लेकर दिए गए बयान पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कुलदीप राठौर का खुलकर समर्थन करते हुए उन्हें हिमाचल कांग्रेस का कद्दावर और प्रतिष्ठित नेता बताया है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर ने एनएसयूआई अध्यक्ष से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर तय किया है और करीब चार दशक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में दिए हैं। उन्होंने कहा कि राठौर का संगठन के प्रति योगदान किसी भी स्तर पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

हिमाचल में कांग्रेस को सत्ता में लाने में कुलदीप राठौर का बड़ा योगदान

मंत्री ने कहा कि कुलदीप राठौर पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। हालांकि, चुनावी राजनीति में उनकी भूमिका के अलावा संगठन के लिए उनके लंबे योगदान को भी समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए राठौर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी को एकजुट रखने और संगठन को मजबूत करने का काम किया।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाने में कुलदीप राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत किया और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने का प्रयास किया। उनके अनुसार, कांग्रेस के सत्ता में आने के पीछे जिन नेताओं ने संगठनात्मक स्तर पर मेहनत की, उनमें कुलदीप राठौर का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।उन्होंने कहा कि “सच्चे नेतृत्व की पहचान पदों से नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण और जनता के प्रति जवाबदेही से होती है।”विक्रमादित्य सिंह ने कुलदीप राठौर की राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ जननेताओं को किसी औपचारिक परिचय की आवश्यकता नहीं होती। उनका दशकों का संघर्ष, अटूट निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण ही उनकी पहचान बन जाता है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति में कुलदीप सिंह राठौर ऐसा ही एक सशक्त और प्रतिष्ठित नाम हैं। उनकी दूरदर्शी सोच, मजबूत संगठन क्षमता और जनसेवा की भावना कांग्रेस पार्टी और हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है।

कुलदीप राठौर को लेकर दिया था ये  बयान 

दरअसल, ठियोग में वन विभाग के उपाध्यक्ष केयर सिंह खाची की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक कुलदीप राठौर को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस की सियासत में चर्चा तेज हो गई थी। खाची के कथित बयान में कहा गया था कि “11 लोग भी कुलदीप राठौर को नहीं जानते।”इसी बयान को लेकर अब विक्रमादित्य सिंह ने राठौर के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी है। उनके बयान से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के भीतर कुलदीप राठौर के राजनीतिक कद और संगठन में उनके योगदान को लेकर एक मजबूत समर्थन भी मौजूद है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राठौर ने छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन के शीर्ष पद तक का सफर तय किया है। ऐसे में उनके दशकों लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक योगदान को किसी एक बयान के आधार पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.