Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब बंद का असर शुरू, बाजार-परिवहन प्रभावित; निजी स्कूल-कॉलेज भी बंद

summer express, अमृतसर | बंदी सिंहों की रिहाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से शुक्रवार, 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। सुबह सात बजे से शुरू हुए बंद का असर कई इलाकों में दिखाई देने लगा है। मोर्चे ने बंद दोपहर दो बजे तक रखने का ऐलान किया है। इस दौरान कई बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

अमृतसर समेत कई स्थानों पर बंद को लेकर लोगों में सुबह से ही हलचल देखने को मिली। कई जगह बाजारों में दुकानें नहीं खुलीं और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। सार्वजनिक परिवहन पर भी बंद का असर पड़ने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सुरक्षा के मद्देनजर कई निजी स्कूल और कॉलेज भी बंद रखे गए हैं। हालांकि, सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य सामान्य रूप से जारी है और विद्यार्थी स्कूल पहुंचते दिखाई दिए। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

बंदी सिंहों की रिहाई प्रमुख मांग

कौमी इंसाफ मोर्चा लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग कर रहा है। मोर्चे की अन्य प्रमुख मांगों में जगतार सिंह हवारा को पैरोल देना और 15 अगस्त को चंडीगढ़ में हुए प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए मामलों को वापस लेना शामिल है।

15 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। इसके बाद कौमी इंसाफ मोर्चा ने अपनी मांगों के समर्थन में 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया।

बंद के दौरान लोगों से गैरजरूरी यात्रा से बचने की अपील की गई है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को रवाना होने से पहले बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। वहीं, जिन इलाकों में धरना या जाम की स्थिति बन सकती है, वहां जाने वाले लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है।

प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है। पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.