Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा फैसला, 10 लाख टन शुल्क-मुक्त आयात मंजूर

Summer express , नई दिल्ली | घरेलू बाजार में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने इसकी उपलब्धता बढ़ाने और दाम नियंत्रित करने के लिए 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात को मंजूरी दी है। यह आयात शुल्क दर कोटा (TRQ) के तहत 31 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य घरेलू बाजार में चीनी की आपूर्ति बढ़ाना और कीमतों में तेजी पर अंकुश लगाना है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने गुरुवार को जारी अधिसूचना में कच्ची चीनी की आयात नीति में बदलाव की जानकारी दी। अधिसूचना के अनुसार, टीआरक्यू व्यवस्था के तहत 31 अक्टूबर 2026 तक 10 लाख टन कच्ची चीनी का बिना किसी शुल्क के आयात किया जा सकेगा।

उद्योग से जुड़े एक संगठन के मुताबिक, चीनी की कीमतों में तेजी के बीच सरकार ने यह फैसला लिया है। 2026-27 चीनी सत्र शुरू होने से पहले शुरुआती स्टॉक कम होने के कारण मिल-गेट कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को देशभर में चीनी की औसत मिल-गेट कीमत 5,400 से 5,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई, जबकि एक साल पहले यह करीब 3,900 रुपये प्रति क्विंटल थी।

खुदरा बाजार में भी चीनी के दाम बढ़े हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 18 अगस्त तक चीनी की औसत खुदरा कीमत सालाना आधार पर करीब 13 प्रतिशत बढ़कर 52.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यह कीमत 46.34 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

अगस्त से नवंबर के बीच देश में चीनी की मांग आमतौर पर बढ़ जाती है। इस दौरान गणेश चतुर्थी, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार होने के कारण खपत में तेजी आती है। ऐसे में सरकार का शुल्क-मुक्त आयात का फैसला बाजार में पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और त्योहारी सीजन में कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए अहम माना जा रहा है।

चीनी की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने बड़े उपभोक्ताओं के स्टॉक पर भी सीमा तय की है। जिन उपभोक्ताओं की मासिक चीनी खपत 10 टन से अधिक है, उनके लिए स्टॉक सीमा 15 दिनों की खपत के बराबर निर्धारित की गई है। सरकार को उम्मीद है कि आयात और स्टॉक सीमा जैसे कदमों से घरेलू बाजार में आपूर्ति संतुलित रखने तथा चीनी की कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी रोकने में मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.