Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गांव टूसे में धार्मिक कार्यक्रम, डॉ. डीपी खोसला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Summer express,रायकोट |रायकोट विधानसभा क्षेत्र के सुधार सर्कल के गांव टूसे में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरदार परमजीत सिंह टूसे की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम के बाद सुधार सर्कल भाजपा की बैठक भी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष मनोज गोयल और उपाध्यक्ष बालकिशन गर्ग ने की।

बैठक में रायकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ. डीपी खोसला विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज और भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, विचारों और समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों ने समानता, सामाजिक न्याय और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डॉ. खोसला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त को लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहुंचेंगे। उन्होंने सुधार सर्कल के कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. डीपी खोसला ने धार्मिक स्थल पर गुंबद भी चढ़ाया। धार्मिक स्थल की प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें दोशाला भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में परमजीत सिंह टूसे, भाजपा नेता लखविंदर सिंह सप्पल, अध्यक्ष मनोज गोयल, उपाध्यक्ष बालकिशन गर्ग, गुलशन बहल, प्रधान मेवा सिंह टूसा, नाजर सिंह, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, भजन अकालगढ़, जगतार सिंह केले और जसपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गांव टूसे में धार्मिक कार्यक्रम, डॉ. डीपी खोसला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Summer express,रायकोट |रायकोट विधानसभा क्षेत्र के सुधार सर्कल के गांव टूसे में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरदार परमजीत सिंह टूसे की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम के बाद सुधार सर्कल भाजपा की बैठक भी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष मनोज गोयल और उपाध्यक्ष बालकिशन गर्ग ने की। बैठक...

हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करें: मुख्यमंत्री

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल प्रदेश के नए और अनछुए पर्यटन स्थलों को देश-विदेश के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने यह बात वाराणसी में आयोजित फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया के 56वें वार्षिक अधिवेशन...

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:  धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक...

फरीदाबाद में जनसंवाद हेल्पलाइन शुरू, घर बैठे मंत्री तक पहुंचाएं शिकायत और सुझाव

Summer express/फरीदाबाद,अनिल मंगला-: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान को आसान बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जनसंवाद हेल्पलाइन की शुरुआत की है। सेक्टर-16 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने हेल्पलाइन नंबर 7780077100 जारी किया। अब क्षेत्रवासी घर बैठे अपनी शिकायत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.