Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका के रेनो में भीषण जंगल की आग, 90 हजार लोगों को इलाका खाली करने का आदेश

Summer express , नई दिल्ली। अमेरिका के नेवादा राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित रेनो शहर के पास भीषण जंगल की आग ने रविवार को तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों ने कई रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं और लगातार बदलती हवा की दिशा के कारण आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने करीब 90 हजार लोगों से प्रभावित क्षेत्रों को खाली करने की अपील की है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आग की चपेट में आने से अब तक कम से कम छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन दमकलकर्मी और तीन आम नागरिक शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार आग शनिवार को भड़की थी और इसके बाद यह तेजी से फैलती चली गई। आग ने हम्बोल्ट-टोइयाबे राष्ट्रीय वन के पीवाइन पीक क्षेत्र को भी प्रभावित किया है। अब तक आग 60 वर्ग किलोमीटर से अधिक इलाके में फैल चुकी है। आग के चलते आसपास के रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

रेनो का यह क्षेत्र कैलिफोर्निया की सीमा के नजदीक स्थित है। पहाड़ी इलाकों के आसपास बड़ी संख्या में मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं, जिसके चलते आग के और फैलने का खतरा बना हुआ है। तेज हवाओं ने आग की दिशा बदलने के साथ राहत एवं बचाव अभियान को भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

वाशो काउंटी के शेरिफ डारिन बालाम ने लोगों से बिना देरी किए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकल सकते हैं, उन्हें तुरंत वहां से निकल जाना चाहिए।

अधिकारियों ने बताया कि आग मानवीय कारणों से लगी है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आग दुर्घटनावश लगी या जानबूझकर लगाई गई। फिलहाल दमकल और आपातकालीन टीमें आग पर नियंत्रण पाने तथा प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.