Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में 1.90 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, सड़क-नाली निर्माण से मिलेगी राहत

Summer express,पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल शहर के प्रकाश विहार क्षेत्र में वार्ड नंबर 22 और वार्ड नंबर 18 में करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने खेल राज्य मंत्री का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। विकास कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

गौरव गौतम ने बताया कि नगर परिषद पलवल की ओर से दोनों वार्डों में सड़क और नालियों के निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं। इसके अलावा शिव विहार में बघेल चौपाल का निर्माण भी कराया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि पलवल शहर में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि लाइनपार क्षेत्र में करीब 80 प्रतिशत सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। पिछले एक वर्ष के दौरान शहर की जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने के साथ-साथ प्रमुख चौकों के सौंदर्यीकरण पर भी काम किया गया है। उनके अनुसार पलवल शहर में अब तक करीब 200 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं।

गौरव गौतम ने कहा कि शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसका उद्देश्य शहर के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पलवल के विकास में सड़क, जल निकासी और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने खेल सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पलवल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के मौजूदा खेल स्टेडियमों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उनका कहना था कि पलवल को खेल के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को भी बेहतर माहौल मिल सके।

खेल राज्य मंत्री ने बताया कि पलवल में मॉडल रोड विकसित करने की तैयारी भी चल रही है। जल्द ही इसके निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए सरकार और नगर परिषद की ओर से लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है और पलवल के विकास में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.