Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने बताया कि यह कोई नया वायरस या नया स्वरूप नहीं है, बल्कि पहले से मौजूद अपेक्षाकृत हल्का एच1एन1 स्वरूप है। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में इन्फ्लूएंजा के मामलों में वृद्धि के बाद पंजाब में भी संक्रमण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में वातावरण में नमी अधिक रहने से वायरल संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। राज्य में जांच और उपचार की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब तक सामने आए मामलों में अस्पताल में भर्ती की जरूरत नहीं पड़ी और मरीजों को जांच के बाद घर भेजा गया। स्वास्थ्य मंत्री ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार एच1एन1 में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, बदन दर्द और थकान जैसे लक्षण हो सकते हैं। गंभीर मामलों में निमोनिया जैसी जटिलताएं भी हो सकती हैं।
{निगरानी बढ़ाई गई: सरकारी अस्पतालों में एच1एन1 मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार
किए गए हैं और निगरानी बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग का जोर संक्रमण की पहचान, उपचार और उच्च जोखिम वाले मरीजों की निगरानी पर है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...

सीएम मान की पहली लोक मिलनी, शिअद पर साधा निशाना

बोले: डर और दबदबे से निकलकर विकास के मुद्दों पर आ रही पंजाब की राजनीतिसमर न्यूज | अमृतसरमजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांव चविंडा देवी में बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने माझा क्षेत्र की पहली ‘लोक मिलनी’ की। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं।मान ने इस दौरान पंजाब सरकार...

रक्षाबंधन पर खातों में आएगी सम्मान राशि

प्रदेश में अब तक 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण, प्रक्रिया जारीसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सम्मान राशि की किस्त समय से पहले देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को घोषणा की कि मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत तीसरी किस्त 28 अगस्त...

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, 95 की मौत, 130 भारतीयों समेत 500 लापता

एजेंसी| काठमांडूनेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। सुबह 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए।नेपाल के आधकारि सूत्रों के अनुसार 95 लोगों के मौत की खबर है। नेपाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.