Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तिब्बत में फिर फटी झील, अब तक 552 की मौत; 84 भारतीय बचाए गए

255 भारतीय अब भी लापता, दोबारा बाढ़ के खतरे से बचाव अभियान प्रभावित
एजेंसी | काठमांडू

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बनी एक और झील फटने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। यह झील चोचेन नदी और पुरेपु सांगपो नदी के संगम के पास बनी थी। चीन ने इसके फटने की आशंका एक दिन पहले ही जताई थी। झील फटने के बाद पानी का स्तर बढ़ने लगा है।
खतरे की वजह से के रसुवा
जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन 90 मिनट के लिए रोक दिया गया है।
भोटेकोशी, त्रिशूली और नारायणी नदी के पास के कई गांव खाली कराए जा रहे हैं। लोगों और सुरक्षाकर्मियों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है।
वहीं, नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 552 हो गई है। नेपाल पुलिस के अनुसार, 1,545 लोगों को घायल अवस्था में बचाया गया है। 26 अगस्त को रसुवा जिले में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी तंत्र में अचानक आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। पानी, मलबे और चट्टानों के तेज बहाव से सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब तक 84 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले 63 कर्मचारी और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तमिलनाडु के 21 लोग शामिल हैं। तमिलनाडु के बचाए गए 21 नागरिक काठमांडू पहुंच चुके हैं और उन्हें भारत वापस लाने की प्रक्रिया जारी है।
तिब्बत में फंसे करीब 200 भारतीयों ने मांगी मदद: विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में 255 भारतीयों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें जलविद्युत परियोजना के कर्मचारी, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए श्रद्धालु और विभिन्न राज्यों के पर्यटक शामिल हैं। भारत ने स्थिति पर नजर रखने और प्रभावित भारतीयों की सहायता के लिए 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय किया है। वहीं, तिब्बत में फंसे करीब 200 भारतीयों ने भी भारत से निकासी में मदद मांगी है।
बचाव अभियान जारी: नेपाली सेना और अन्य सुरक्षा बल हेलीकॉप्टरों के जरिए प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। रसुवा में जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष दल लगाया गया है और दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। प्रशासन नदियों के जलस्तर और संभावित नए बहाव पर लगातार नजर रख रहा है। वहीं मृतकों व लापता लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तिब्बत में फिर फटी झील, अब तक 552 की मौत; 84 भारतीय बचाए गए

255 भारतीय अब भी लापता, दोबारा बाढ़ के खतरे से बचाव अभियान प्रभावितएजेंसी | काठमांडू नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बनी एक और झील फटने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। यह झील चोचेन नदी और पुरेपु सांगपो नदी के संगम के पास बनी थी। चीन ने इसके फटने की आशंका एक दिन पहले...

पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजी राखी, समाज की सुरक्षा के लिए मातृशक्ति ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने अंबाला शहर के विभिन्न पुलिस थानों में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार जताया। कार्यक्रम...

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.