Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शामली में पुलिस मुठभेड़: अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

Summer express, शामली। शामली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो शूटर मारे गए। दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस की गाड़ी को भी गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

एसपी एनपी सिंह के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटर शामली की ओर आ रहे हैं। सूचना के बाद जिले के सभी संबंधित थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया और बदमाशों की तलाश में अभियान शुरू किया गया। पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश मन्ना माजरा की तरफ भाग निकले।

पुलिस के अनुसार, होटल राजमहल के पास पहुंचने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में घायल दोनों पुलिसकर्मियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मृत बदमाशों की पहचान सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित निवासी राझड़ा, सोनीपत, हरियाणा के रूप में की है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी एनपी सिंह समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंकित बालियान के पिता सत्यवीर उर्फ सतबीर फौजी भी मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो बदमाशों के मारे जाने से परिवार को अभी आधा इंसाफ मिला है। उन्होंने हत्याकांड में शामिल अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।

अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने कहा कि परिवार ने जो खोया है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। हालांकि, दो बदमाशों के मारे जाने से उन्हें कुछ हद तक इंसाफ मिलने का एहसास हुआ है। उन्होंने भी मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब दोनों बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड और अंकित बालियान हत्याकांड में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मणिमहेश यात्रा को लेकर HRTC अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ाई परिवहन व्यवस्था

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी HRTC ने कमर कस ली है। 25 अगस्त से शुरू हुई यात्रा को देखते हुए निगम ने भरमौर तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने की तैयारी की है।...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -: कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा...

मणिपुर के कांगपोकपी में फिर हिंसा: गोलीबारी में दो ग्रामीणों की मौत ,एक घायल

Summer express, इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार सुबह एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। टी वाइचोंग उपमंडल के एन तेइखांग गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद...

बठिंडा में नशा विरोधी अभियान के तहत अवैध निर्माण पर कार्रवाई, बुलडोजर से इमारत ध्वस्त

Summer express ,बठिंडा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बठिंडा प्रशासन ने कथित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धौबियाणा बस्ती में एक इमारत को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र में की गई। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन के...

हमीरपुर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा,जयदेव अध्यक्ष और रानी देवी उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जयदेव ने त्रिलोकचंद को 10-7 के अंतर से हराकर जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर रानी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.