Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई में CNG के दाम बढ़े, अब 88 रुपये किलो; दिल्ली में भी 3.89 रुपये महंगी

Summer express ,मुंबई । मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर महंगाई का एक और असर पड़ा है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने 1 सितंबर से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं। कीमत बढ़ने के बाद मुंबई में CNG अब 88 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी। इसके साथ ही घरेलू उपयोग वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमत में भी 1 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की वृद्धि की गई है।

मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी गैस की लागत

MGL के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संकट के चलते गैस की लागत बढ़ी है। कंपनी ने बताया कि CNG की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उसे महंगी आयातित स्पॉट रिगैसीफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (RLNG) पर अधिक निर्भर रहना पड़ रहा है। लागत में इस बढ़ोतरी का असर अब उपभोक्ताओं पर डाला गया है।

12 लाख से ज्यादा CNG वाहनों पर असर

मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में करीब 12 लाख CNG वाहन इस बढ़ोतरी से प्रभावित होंगे। इनमें लगभग 2.80 लाख ऑटो रिक्शा के अलावा टैक्सियां, कैब और निजी वाहन शामिल हैं। CNG महंगी होने से वाहन चालकों का रोजाना ईंधन खर्च बढ़ेगा। ऑटो और टैक्सी चालकों के मुताबिक, बढ़ती परिचालन लागत का सीधा असर उनकी कमाई पर पड़ेगा।

दिल्ली में भी बढ़े CNG के दाम

मुंबई के साथ दिल्ली में भी CNG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में CNG 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी की गई है। दो बड़े महानगरों में ईंधन के दाम बढ़ने से CNG वाहनों से सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला कैंट की जमीनों को फ्री-होल्ड कराने की मांग, मंत्री विपुल गोयल को सौंपा ज्ञापन

Summer express ,अंकुर कपूर  ,चंडीगढ़  | अंबाला कैंट की एक्स-आबकारी क्षेत्र की जमीनों को फ्री-होल्ड कराने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने निकाय मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात की। चित्रा सरवना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर लोगों को जमीन का पूर्ण मालिकाना हक...

अंकित बालियान हत्याकांड: करनाल के दो संदिग्ध शूटरों की तलाश तेज, घरों पर ताले

summer express, करनाल। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में करनाल के दो युवकों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस और करनाल एसटीएफ की टीमें अंसल सिटी निवासी सत्यम कादियान और कलंदरी गेट निवासी आर्यन संधू की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार...
Summer Express - पंचकूला वन अधिकारी डांगी निलंबित, खैर पेड़ मामले में जांच तेज

हरियाणा में दमकल कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई: 10 नेताओं की सेवाएं समाप्त, 14 निलंबित

Summer express , करनाल । हरियाणा में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के बीच महानिदेशालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह और महासचिव गुलशन भारद्वाज समेत 10 कर्मचारी नेताओं की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही नियमित 14 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। विभाग की...

कैथल में किसान-मजदूरों का प्रदर्शन, गन्ने का भाव 700 रुपये करने की मांग

Summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किसानों और मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कैथल स्थित लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर फसलों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने...
Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

डेरा राजपुरी में साधु की संदिग्ध मौत, मुख्य महंत पर पीटकर हत्या का आरोप

Summer express , कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित डेरा राजपुरी में एक साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक साधु के परिजनों और अन्य लोगों की ओर से डेरा के मुख्य महंत पर उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने के आरोप लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.