Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीजल की जगह पेट्रोल डाला, पेट्रोल पंप पर फायरिंग की

राजवीर बख्शी | लुधियाना
समर न्यूज

आरती चौक स्थित कुबेर पेट्रोल पंप पर डीजल की जगह पेट्रोल डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सरेआम हवाई फायर कर दिया। इतना ही नहीं, करीब सवा घंटे बाद 4-5 हथियारबंद युवक दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां खड़ी वेंटो कार में जमकर तोड़फोड़ की।
पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पेट्रोल पंप मालिक राजू शर्मा निवासी टैगोर नगर, सिविल लाइंस ने पुलिस को बताया कि उनका आरती चौक पर कुबेर पेट्रोल पंप है। 29 अगस्त की तड़के करीब 2:15 बजे फॉक्सवैगन वेंटो कार नंबर पीबी04एई4914 डीजल भरवाने पहुंची थी। पंप कर्मी ने गलती से कार में पेट्रोल डाल दिया। इसे लेकर कार चालक की कर्मी से कहासुनी हो गई। इसी दौरान दिल्ली नंबर डीएल1सीआर6500 वाली कार भी पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने पहुंची। वेंटो कार चालक ने दूसरी कार सवारों को तेल डलवाने से रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दिल्ली नंबर की कार में सवार एक युवक ने पिस्तौल निकालकर हवा में गोली चला दी। फायरिंग होते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों और लोगों में भगदड़ मच गई।
गोली चलाने के बाद आरोपी दिल्ली नंबर की कार लेकर फरार हो गए, जबकि वेंटो कार चालक अपनी गाड़ी पेट्रोल पंप पर छोड़कर चला गया। करीब सवा घंटे बाद, तड़के 3:30 बजे, 4-5 हथियारबंद युवक दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने परिसर में खड़ी वेंटो कार पर
हमला कर उसकी जमकर
तोड़फोड़ की और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
{अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज…
घटना की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी घुमार मंडी के इंचार्ज एएसआई दविंदर पासी ने बताया कि राजू शर्मा के बयानों पर दिल्ली नंबर कार के चालक और उसमें सवार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 191(3), 190 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54, 59 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली नंबर कार को ट्रेस कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रदेशभर के नशा निवारण केंद्रों की जांच करेगा राज्य नशा निवारण बोर्ड

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -:राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने शनिवार को बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के भगेड़ स्थित नशा निवारण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेट सीआईडी इंचार्ज कपिल और उनकी टीम के साथ केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का...

एसआईआर पर विपक्ष को घेरा, कांग्रेस की गुटबाजी पर बरसे हर्ष महाजन; भाजपा की बड़ी जीत का दावा

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश में एसआईआर और प्रदेश की सियासत को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। हर्ष महाजन ने एसआईआर को राजनीतिक मुद्दा बनाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के नाम होने चाहिए। वहीं, हिमाचल कांग्रेस...

ट्रंप ने फ्रांस की आव्रजन नीति पर साधा निशाना, देशभर में प्रदर्शनों के दौरान 1,000 गिरफ्तार

Summer express, जॉर्जिया (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस की आव्रजन नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि देश ने ऐसे लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं, जो उसकी संस्कृति और विरासत का सम्मान नहीं करते। शनिवार को जॉर्जिया के पेरी में रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को...

गुरदासपुर में किसान पर फायरिंग, हमले में बाल-बाल बचा बेलर मालिक

Summer express,कलानौर (गुरदासपुर)। पंजाब के गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती गांव सहूर में शनिवार रात एक किसान और बेलर मालिक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान कैप्टन सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी सहूर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कलानौर के एसएचओ अमनदीप सिंह पुलिस...

अरुणाचल प्रदेश में सियांग परियोजना के विरोध में हिंसा, एनएचपीसी कार्यालय और थाने में आगजनी

Summer express,ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना के विरोध में हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने पासीघाट में एनएचपीसी कार्यालय और एक पुलिस थाने को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहनों और अन्य सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। हिंसक घटनाओं में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.