Facebook-f Youtube X-twitter

CM सैनी का बड़ा ऐलान: 2000 गांवों में प्रजापति समाज को जमीन, 31 लाख का तोहफा भी

हरियाणा  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा श्रीदक्ष प्रजापति जयंती समारोह में प्रजापति समाज के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य के 2000 गांवों में समाज को पांच-पांच एकड़ पंचायती भूमि दी जाएगी, जिसकी प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी होगी।

सीएम ने यह भी बताया कि भिवानी में प्रजापति समाज के छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन दी जाएगी, वहीं रोहतक और फतेहाबाद में भी जल्द जमीन का आवंटन होगा। साथ ही माटी कला बोर्ड को और मजबूत करते हुए, जल्द चेयरमैन नियुक्ति की घोषणा भी की जाएगी।

कार्यक्रम में सीएम ने 234 करोड़ की 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। सीएम ने बताया कि प्रदेश में 30,550 शिल्पकारों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है और 50 करोड़ रुपये से अधिक के लोन वितरित किए गए हैं। समारोह में मौजूद मंत्रियों ने धर्मशालाओं के लिए 11 से 31 लाख तक की राशि देने की घोषणा की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

फगवाड़ा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी, युवती से करीब 22 लाख की धोखाधड़ी

Summer express, फगवाड़ा |  शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इस बार एक युवती को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस जिला कपूरथला ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज...

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान और चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक...

जालंधर वेस्टर्न यूनियन लूट केस: CCTV से खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, जालंधर |  शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.