Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में मंदिर की पार्किंग में युवक-महिला की मौत :जहरीला पदार्थ निगलने से गई जान, युवती पर केस

Summer express , कुरुक्षेत्र। मंदिर की पार्किंग में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक और महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना  शाम की बताई जा रही है। दोनों की हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक युवक की पहचान मिर्जापुर निवासी वीरेन के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान शिल्पा के तौर पर हुई है। वीरेन के चाचा राजिंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शाम वीरेन एक महिला के साथ मंदिर की पार्किंग में पहुंचा था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसी दौरान एक तीसरी युवती भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि वीरेन ने ही उसे फोन करके पार्किंग में बुलाया था। इसके बाद तीनों के बीच बातचीत हुई और विवाद बढ़ गया।

परिजनों की शिकायत के अनुसार, एक सितंबर को भी एक युवती वीरेन से मिलने आई थी। आरोप है कि उस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि युवती वीरेन से पैसों की मांग कर रही थी और उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रही थी। हालांकि, पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है और अभी पूरे मामले की तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस को दी शिकायत में राजिंद्र कुमार ने बताया कि शिल्पा 29 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे उनके घर आई थी। उसने वीरेन से पैसे लेने की बात कही थी। इसके बाद वीरेन और शिल्पा पार्किंग में मौजूद थे। इसी दौरान तीसरी युवती भी वहां पहुंच गई। तीनों के बीच कहासुनी होने के बाद वीरेन और शिल्पा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

जहरीला पदार्थ निगलने के बाद वीरेन का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह युवती पर कुछ आरोप लगाता नजर आ रहा है। वहीं, मौके पर मौजूद युवती लोगों से कहती दिखाई दे रही है कि वह वीरेन को नहीं जानती। पुलिस वीडियो और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बना रही है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक शिल्पा की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। उसका पति दुबई में नौकरी करता है। शिल्पा एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। उसके परिवार में एक बेटी और एक बेटा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में निगला और घटना से पहले तीनों के बीच क्या बातचीत और विवाद हुआ था। मामले में मोबाइल कॉल, वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

कुरुक्षेत्र में मंदिर की पार्किंग में युवक-महिला की मौत :जहरीला पदार्थ निगलने से गई जान, युवती पर केस

Summer express , कुरुक्षेत्र। मंदिर की पार्किंग में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक और महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना  शाम की बताई जा रही है। दोनों की हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के...

गुरुग्राम में AI तस्वीर को लेकर बवाल: SC समाज की बदनामी का आरोप, अनिल धानक ने कार्रवाई की मांग

Summer express , अनुज पंचाल ,गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर को लेकर गुरुग्राम में राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। तस्वीर में एक पुलिसकर्मी महिला सफाई कर्मचारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वायरल तस्वीर को हिसार से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा था। कांग्रेस नेता और हरियाणा...

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में 40 दिन से प्राथमिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन, 5 सितंबर के फैसले पर टिकी निगाहें

Summer express/शिमला/ संजू -:शिक्षक दिवस से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन एक बार फिर चर्चा में है। न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में प्राथमिक शिक्षक पिछले 40 दिनों से शिक्षा निदेशालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। शिमला के चौड़ा मैदान में हुए प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

पीयू को विश्वस्तरीय संस्थान बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : उपराष्ट्रपति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी का दौरा किया। उन्होंने सोफिस्टिकेटेड एनालिटिकल इंस्ट्रूमेंट फैसिलिटी एवं सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन लैबोरेटरीज (एसएआईएफ-सीआईएल) में एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी टेक इनोवेशन फोरम (पीयू-टीआईएफ) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पीयू को विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा...

शिमला में जन्माष्टमी की धूम,137 सालों से चली आ रही परंपरा, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुई पहाड़ों की रानी

Summer express/शिमला/ संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से कान्हा के दर्शनों के लिए मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही।शिमला के गंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन की स्वरलहरियो से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिरस में डूब गई।1 सितंबर से आरंभ हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.