Facebook-f Youtube X-twitter

कराची की जगह जेद्दाह पहुंचा यात्री, पाकिस्तान एयरलाइन की चौंकाने वाली चूक

पाकिस्तान  | पाकिस्तान में एयरपोर्ट सुरक्षा और बोर्डिंग प्रक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। लाहौर से कराची जाने वाला एक यात्री गलती से इंटरनेशनल फ्लाइट में चढ़कर सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंच गया, वो भी बिना पासपोर्ट और वीजा के!

शाहजैन नामक यात्री ने लाहौर से कराची के लिए टिकट बुक किया था। लेकिन बोर्डिंग के दौरान एयरलाइन स्टाफ की लापरवाही के चलते वह कराची की बजाय सऊदी की फ्लाइट में सवार हो गया। किसी ने उससे पासपोर्ट नहीं मांगा, न ही वीजा चेक किया गया। उसे नॉर्मल पैसेंजर की तरह सीट अलॉट कर दी गई और फ्लाइट टेकऑफ कर गई।

करीब दो घंटे बाद जब कराची नहीं आया, तो शाहजैन को शक हुआ। पूछताछ पर पता चला कि वह जेद्दाह की फ्लाइट में है। एयर होस्टेस और चालक दल भी हैरान रह गए, लेकिन गलती मानने की बजाय उल्टा शाहजैन को ही दोषी ठहराया गया।

अब यात्री ने एयरलाइन को लीगल नोटिस भेजा है और मानसिक तनाव व अतिरिक्त यात्रा खर्च की भरपाई की मांग की है। इस घटना ने पाकिस्तान की एयर ट्रैवल सिक्योरिटी सिस्टम की पोल खोल दी है। जांच शुरू हो चुकी है और एयरलाइन को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.