Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जलभराव पर CM योगी का अल्टीमेटम : अफसरों को दी चेतावनी, लापरवाही नहीं चलेगी

लखनऊ | यूपी में लगातार हो रही बारिश के बाद बिगड़े हालात को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जलनिकासी, राहत और बचाव में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।

सीएम ने निर्देश दिए कि भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जलभराव, सड़कें टूटने और नदियों के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने आदेश दिया कि हर आपात सूचना पर तुरंत एक्शन लिया जाए और जलनिकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित और संभावित क्षेत्रों में राहत दलों को पहले से अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली विभाग ऐसे इलाकों में सतर्कता से सप्लाई संभाले ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके।

पूर्वी यूपी के 16 जिलों में कम बारिश को देखते हुए सीएम ने सिंचाई की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं, ताकि किसानों को फसल में कोई दिक्कत न हो। सरकार की प्राथमिकता साफ है – जान-माल का कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.