Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किसानों का सात दिन का मोर्चा खत्म, सरकार ने मानीं प्रमुख मांगें

समर न्यूज | चंडीगढ़

पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर चल रहा सात दिन का किसान आंदोलन सोमवार को समाप्त हो गया। पंजाब सरकार की ओर से प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद किसान नेताओं ने मोर्चा खत्म करने का ऐलान किया। किसान एक सितंबर से जगतपुरा के पास धरने पर बैठे थे। आंदोलन में 32 किसान संगठनों की भागीदारी रही। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसान प्रतिनिधियों को सरकार की ओर से लिखित आश्वासन सौंपा।
किसान संगठनों ने अपना धरना समाप्त करने का फैसला लिया। सरकार की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन के मुताबिक पंजाब सरकार एक महीने के भीतर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी। इस सत्र में किसानों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर प्रस्ताव पारित कर उन्हें केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इनमें दशकों पुराने जल बंटवारे से जुड़े कथित असंवैधानिक समझौतों पर पुनर्विचार की मांग, पंजाब पुनर्गठन अधिनियम की धाराओं 78, 79 और 80 को रद्द कर राज्य के नदी तटीय अधिकार बहाल करने, डैम सेफ्टी एक्ट को निरस्त करने और सीड बिल-2025 को वापस लेने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि भगवंत मान सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सात दिन का यह मोर्चा समाप्त होने के बावजूद पंजाब में किसानों के सभी संगठन एक मंच पर नहीं हैं। भाकियू (एकता उगराहां) ने नदी जल से जुड़े मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ के आंदोलन से दूरी बनाए रखी थी और अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किया। उगराहां गुट का कहना है कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों के बीच मतभेद पैदा करने वाले मुद्दों के बजाय साझा कृषि मुद्दों पर व्यापक संघर्ष होना चाहिए।

किसानों के कर्ज के लिए बनेगी ओटीएस नीति

किसानों पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए सरकार बकाया कर्ज के निपटारे के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) नीति तैयार करेगी। इसमें खास तौर पर सहकारी बैंकों, पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक और सहकारी समितियों से लिए गए कर्ज को शामिल किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि ओटीएस नीति तैयार करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श कर एक समिति गठित की जाएगी।
{गन्ने का देश में सबसे अधिक भाव देने का दावा: गन्ने के मूल्य को लेकर मंत्री खुड्डियां ने कहा कि पंजाब किसानों को देश में सबसे अधिक गन्ना मूल्य देता रहेगा। उन्होंने बताया कि गन्ने का भाव तय करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सोमवार को ही संबंधित फाइल पेश करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निजी चीनी मिलों की ओर किसानों के लंबित बकाये का भी समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने का भरोसा दिया गया है। सहकारी चीनी मिलों में लागू ‘वन विंडो, वन पेमेंट’ व्यवस्था को अब निजी चीनी मिलों तक भी विस्तार देने की बात कही गई है।
{बाकी मांगों पर बनेगी संयुक्त समिति: किसान संगठनों की अन्य मांगों के समाधान के लिए पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और किसान संगठनों की ओर से नामित प्रतिनिधियों की संयुक्त समिति गठित की जाएगी। यह समिति लंबित मामलों की समीक्षा कर उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में
काम करेगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल हुआ तेल सेहत के लिए खतरनाक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ रोकने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से खाद्य कारोबारियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ....

बमसन BDC चुनाव: भाजपा के दो धड़ों में शक्ति परीक्षण,कांग्रेस मैदान से बाहर

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: पंचायत समिति बमसन टौणी देवी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार सियासी तस्वीर कुछ अलग नजर आई। यहां मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं, बल्कि भाजपा से जुड़े दो प्रत्याशियों के बीच हुआ। 15 वार्डों वाली पंचायत समिति में कांग्रेस अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतार सकी,...
Summer Express - फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या, छोटी बहन पर आरोप

लुधियाना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

summer express , लुधियाना। लुधियाना देहाती के सुधार क्षेत्र के गांव बुर्ज लिट्टां में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका तीन माह की गर्भवती थी। उसकी मौत के साथ गर्भ में पल रहे भ्रूण की भी जान चली गई। मायके पक्ष ने मृतका के पति पर मारपीट...

असम के गोलपारा में 4.1 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं

summer express , असम। असम के गोलपारा जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 9 बजकर 57 मिनट 22 सेकंड पर आया। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर बताई गई...

फरीदाबाद में डिपो होल्डरों की बैठक, कमीशन भुगतान और राशन मशीनों में सुधार की मांग

summer express , अनिल मंगला ,फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र के सभी डिपो होल्डरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिपो संचालकों ने राशन वितरण से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.