Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों को तीन साल तक दो प्रतिशत ब्याज में राहत मिलेगी, जबकि ई-कार्गो वाहन खरीदने पर सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाएगी।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने तीनों नीतियों को अधिसूचित कर दिया है। इनमें एमएसएमई के लिए लीज रेंट प्रतिपूर्ति, सेवा क्षेत्र की नई इकाइयों के लिए ब्याज में राहत और ई-कार्गो वाहनों की खरीद पर वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने उद्यमियों से मिले फीडबैक के आधार पर इन योजनाओं को मंजूरी दी थी।

नई नीति के तहत विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की एमएसएमई इकाइयों को लीज पर लिए गए परिसर के किराये की 25 प्रतिशत राशि वापस मिलेगी। यह सुविधा अधिकतम तीन वर्ष तक दी जाएगी। इसके लिए वही एमएसएमई पात्र होंगी, जिन्होंने पिछले साल एक अप्रैल के बाद व्यावसायिक उत्पादन या संचालन शुरू किया है।

योजना का लाभ लेने के लिए इकाई के पास कम से कम तीन वर्ष की अवधि वाली पंजीकृत वाणिज्यिक लीज डीड होना अनिवार्य है। किराये पर लिया गया परिसर किसी असंबंधित पक्ष का होना चाहिए। इसके साथ ही एमएसएमई के पास वैध उद्यम पंजीकरण प्रमाणपत्र भी होना जरूरी है।

सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों को भी सरकार ने राहत दी है। ऐसी इकाइयों के टर्म लोन या वर्किंग कैपिटल में से किसी एक ऋण पर तीन वर्ष तक दो प्रतिशत ब्याज की छूट मिलेगी। इस योजना के दायरे में स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यटन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, आईटी, बल्क कूरियर सेवाएं, अनुसंधान एवं विकास केंद्र, टेस्टिंग लैब, इंजीनियरिंग एवं डिजाइन सेवाएं, उपकरण मरम्मत, पर्यावरण सेवाएं और एंटरटेनमेंट पार्क जैसी गतिविधियां शामिल हैं। ट्रेडिंग यूनिट को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

तीसरी योजना के तहत एमएसएमई को नए इलेक्ट्रिक कार्गो ट्रक या कमर्शियल कार्गो ईवी खरीदने पर एक्स-शोरूम कीमत की 15 प्रतिशत राशि प्रतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। एक एमएसएमई को योजना की अवधि के दौरान अधिकतम एक वाहन पर ही यह लाभ मिलेगा।

ई-कार्गो वाहन की लोड वहन क्षमता 700 किलोग्राम से 10 हजार किलोग्राम तक निर्धारित की गई है। योजना के तहत शुरुआती 250 पात्र एमएसएमई को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सहायता दी जाएगी। यह लाभ बजट उपलब्ध रहने तक भी जारी रहेगा। एक अप्रैल 2026 या इसके बाद खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहन ही योजना के लिए पात्र होंगे।

वाहन हरियाणा की अधिकृत डीलरशिप से खरीदा गया और हरियाणा में पंजीकृत होना चाहिए। वाहन फर्म के नाम पर होना अनिवार्य है। जिन एमएसएमई का मुख्य कारोबार लॉजिस्टिक्स या ट्रांसपोर्टेशन है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सेकेंड हैंड ई-वाहन भी योजना के दायरे से बाहर रखे गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...

कांगड़ा में लंपी वायरस की दस्तक तेज, 350 पशु संक्रमित; 70 का उपचार जारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पशुओं में लंपी वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक करीब 350 पशु लंपी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 211 पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि करीब 70 संक्रमित पशुओं का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.