Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, हड़ताली और निजी कर्मचारियों में धक्का-मुक्की

Summer express , हिसार | शहर के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में गुरुवार को कचरा उठान को लेकर हड़ताली महिला कर्मचारियों और निजी एजेंसी के जरिए काम कर रही महिला कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। हड़ताली कर्मचारियों पर काम कर रही महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने और एक महिला का दुपट्टा खींचने का भी आरोप लगा है।

नगर निगम की ओर से शहर में कचरा उठान व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए हड़ताल के बीच निजी एजेंसी के कर्मचारियों की मदद ली जा रही है। इसी दौरान करीब 15 हड़ताली महिला कर्मचारी अर्बन एस्टेट क्षेत्र में पहुंचीं और निजी एजेंसी की महिला कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कचरा उठान का विरोध करने लगीं। उन्होंने काम कर रही महिलाओं को रोकने का प्रयास किया।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर महिलाएं एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगीं और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में पुरुष पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की टीम को मौके पर बुलाया गया।

महिला पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रही हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में लिया और उन्हें अपने साथ ले गईं। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया और मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया। कुछ समय तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

शहर में कचरा उठान व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। हड़ताल के कारण नगर निगम प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निजी एजेंसी के कर्मचारियों से कचरा उठवा रहा है। इसी व्यवस्था का हड़ताली कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं। इसके चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में विवाद और विरोध की स्थिति सामने आ रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, हड़ताली और निजी कर्मचारियों में धक्का-मुक्की

Summer express , हिसार | शहर के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में गुरुवार को कचरा उठान को लेकर हड़ताली महिला कर्मचारियों और निजी एजेंसी के जरिए काम कर रही महिला कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। हड़ताली कर्मचारियों पर...

हरियाणा में 35 लाख लाभार्थियों को 1129 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि जारी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1129.05 करोड़ रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का...

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.