Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा। दूर-दराज के क्षेत्रों से अस्पताल पहुंचे मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामला वीरवार का है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में राउंड के दौरान कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल और रेडियोग्राफर संदीप के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान रेडियोग्राफर ने डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष फैल गया।

मामले में डॉक्टरों की शिकायत के बाद देर शाम आरोपी रेडियोग्राफर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके बावजूद डॉक्टरों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था की जानी चाहिए।

हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने आरोपी रेडियोग्राफर को तत्काल निलंबित करने, उसकी जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग भी उठाई गई है, ताकि डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

डॉक्टरों की हड़ताल के कारण ओपीडी में मरीजों को इलाज नहीं मिल सका। कई मरीज घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौट गए। हालांकि, हड़ताल के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं और पोस्टमार्टम का काम जारी रखा गया, ताकि गंभीर मरीजों और जरूरी चिकित्सकीय मामलों में सेवाएं प्रभावित न हों।

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई होने तक विरोध जारी रहेगा। अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने के कारण हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ तौर पर दिखाई दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.