Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक में जाने से पहले पार्क में मौजूद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के पहुंचने पर गेट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। हालांकि, कुछ शिकायतकर्ता मुख्यमंत्री को अपनी शिकायतें सौंपने से पहले ही उनसे आगे बढ़ने के कारण अपनी बात नहीं रख सके। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में करीब 15 शिकायतों पर सुनवाई होनी है, जिनमें चार शिकायतें पुलिस से संबंधित बताई गई हैं।

पंचायत भवन में आईटीआई और पॉलीटेक्निक पास युवाओं का एक बड़ा समूह भी अपनी मांग लेकर पहुंचा। युवाओं ने एएलएम, एसई, जेई सहित विभिन्न तकनीकी पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। युवाओं का कहना था कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से नियुक्तियां किए जाने से नियमित भर्ती के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से तकनीकी पदों पर स्थायी भर्ती निकालने की मांग की।

वहीं, जेबीटी और एचटेट पास अभ्यर्थियों ने भी शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्ष 2012 के बाद से शिक्षक पदों पर अपेक्षित भर्ती नहीं हुई है, जिसके कारण बड़ी संख्या में पात्र युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अपील की।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा के गांव कुत्ताबढ़ भी पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद सुखचैन सिंह के परिवार से मुलाकात की। सुखचैन सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को सांत्वना दी और वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.