Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्रीनलैंड-अंटार्कटिका से 47 साल में पिघली 12,500 अरब टन बर्फ, बढ़ा समुद्र का खतरा

summer express , वॉशिंगटन। धरती के दो सबसे बड़े बर्फीले क्षेत्र ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका तेजी से बर्फ खो रहे हैं। नए वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, 1979 के बाद से दोनों क्षेत्रों की बर्फ की चादरों से करीब 12,500 अरब टन बर्फ पिघल चुकी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि बर्फ पिघलने की गति इसी तरह बढ़ती रही तो समुद्र का जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है, जिससे दुनिया के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

‘साइंटिफिक डेटा’ पत्रिका में बुधवार को प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, वैश्विक तापमान में वृद्धि के साथ ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका की बर्फ की चादरों का आकार लगातार घट रहा है। अध्ययन में सामने आया है कि पिघलने वाली बर्फ का करीब पांच-छठा हिस्सा गर्म हवा के बजाय गर्म समुद्री पानी के प्रभाव से नष्ट हो रहा है। गर्म समुद्री पानी बर्फ की चादरों को नीचे और किनारों से कमजोर कर रहा है, जिसके कारण बड़े हिमनद टूटकर तेजी से समुद्र की ओर बढ़ रहे हैं।

अध्ययन के अनुसार, 47 वर्षों में पिघली 12,500 अरब टन बर्फ से करीब 30 लाख अरब गैलन पानी समुद्र में पहुंचा। इससे 1979 के बाद वैश्विक समुद्र स्तर में लगभग 3.1 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। वैज्ञानिकों के मुताबिक, समुद्र के स्तर में हर एक सेंटीमीटर की वृद्धि से साल में कम से कम एक बार बाढ़ की चपेट में आने वाली आबादी में करीब 20 से 30 लाख लोगों की बढ़ोतरी हो सकती है।

ग्रीनलैंड का जेकबशावन हिमनद भी तेजी से पीछे हट रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह हिमनद प्रतिदिन करीब 50 मीटर तक पीछे खिसक रहा है। अध्ययन की प्रमुख लेखिका इनेस ओतोसाका ने कहा कि आंकड़ों से स्पष्ट है कि हर दशक के साथ बर्फ की चादरों के नुकसान की रफ्तार बढ़ रही है। खासतौर पर समुद्र की ओर बहने वाली बर्फ के नुकसान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

इस अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में 45 स्वतंत्र सर्वेक्षणों और 27 उपग्रहों से मिले आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया। नासा के उपग्रहों के आंकड़े शामिल किए जाने के बाद वैज्ञानिक अंटार्कटिका में 1979 और ग्रीनलैंड में 1972 तक बर्फ की मात्रा में हुए बदलावों का आकलन कर सके।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, इरविन के हिम वैज्ञानिक और अध्ययन के सह-लेखक एरिक रिग्नोट के मुताबिक, ध्रुवीय क्षेत्रों में बर्फ का नुकसान बढ़ रहा है और इसके साथ वैश्विक समुद्र स्तर भी ऊपर जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बर्फ पिघलने की बढ़ती रफ्तार भविष्य में तटीय क्षेत्रों के लिए बाढ़ के खतरे को और बढ़ा सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्रीनलैंड-अंटार्कटिका से 47 साल में पिघली 12,500 अरब टन बर्फ, बढ़ा समुद्र का खतरा

summer express , वॉशिंगटन। धरती के दो सबसे बड़े बर्फीले क्षेत्र ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका तेजी से बर्फ खो रहे हैं। नए वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, 1979 के बाद से दोनों क्षेत्रों की बर्फ की चादरों से करीब 12,500 अरब टन बर्फ पिघल चुकी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि बर्फ पिघलने की गति...

फरीदकोट में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा: 10 पिस्टल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

summer express , फरीदकोट। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 10 पिस्टल बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हथियारों की यह खेप ड्रोन के जरिए सीमा पार से पंजाब पहुंचाई...

विशाखापट्टनम में सड़क किनारे मिले कटे-फटे नोट, LIC रसीद और पैन कार्ड से मचा हड़कंप

summer express ,विशाखापट्टनम। शहर के सेंट्रल पार्क के मुख्य गेट के पास बुधवार को सड़क किनारे बड़ी संख्या में कटे-फटे नोट मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नोटों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, पार्क के पास एक पेड़ के नजदीक...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.