Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में खड़ी दो निजी बसों में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

summer express ,अमृतसर। बस स्टैंड के नजदीक राम तलाई चौक के पास देर रात निजी कंपनी की दो खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। पहले एक बस आग की चपेट में आई और कुछ ही देर में आग ने पास खड़ी दूसरी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाने में दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, शक्ति बस सर्विस की बसें दिनभर यात्रियों को सेवा देने के बाद रात में राम तलाई चौक और आसपास के क्षेत्र में खड़ी की जाती हैं। रात करीब पौने 12 बजे कंपनी के कैशियर बलतेज सिंह ने बसों से आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तुरंत कंपनी के मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलने के करीब 10 मिनट के भीतर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर दोनों बसों में लगी आग पर काबू पाया। दोनों बसें एक-दूसरे के बिल्कुल पास खड़ी थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती तौर पर पुरानी रंजिश के चलते शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा, समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत

summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे पुणे के आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। हादसा गुरुवार को उस समय हुआ, जब आलंदी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान से जुड़े छात्र समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे। पुलिस के अनुसार, पानी की...

अमृतसर में खड़ी दो निजी बसों में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

summer express ,अमृतसर। बस स्टैंड के नजदीक राम तलाई चौक के पास देर रात निजी कंपनी की दो खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। पहले एक बस आग की चपेट में आई और कुछ ही देर में आग ने पास खड़ी दूसरी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी...

हमीरपुर के मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे। पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे, जिससे मौके...

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

स्वच्छता अभियान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बस स्टैंड में की सफ़ाई Summer express/शिमला-:  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश,पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.