Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू को स्वच्छ जिला बनाने की मुहिम शुरू, हर घर की होगी जियो टैगिंग

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर -:गांधी जयंती के अवसर पर कुल्लू में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘स्वच्छ कुल्लू अभियान’ की शुरुआत की गई। कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।विधायक ने कहा कि कुल्लू घाटी में लंबे समय से कचरे की समस्या बनी हुई थी। इस समस्या को दूर करने के लिए अब नई व्यवस्था के तहत व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी घरों की जियो टैगिंग की जाएगी, जिससे कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी संभव हो सकेगी।

सुंदर सिंह ने कहा कि कुल्लू में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आकर रहते हैं और पर्यटन सीजन के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ मकान मालिकों, किरायेदारों और बाहर से आने वाले लोगों को भी स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित व्यवस्था के तहत सफाई कर्मचारियों को ही सौंपें।सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू को अन्य जिलों की तुलना में एक स्वच्छ और व्यवस्थित जिला बनाने के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आयोजन होना है, जिसे देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नई कंपनी को सौंपी गई है, जो अन्य राज्यों में भी सफाई के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुल्लू को स्वच्छ रखने की चुनौती को प्रशासन के साथ मिलकर आम जनता को भी स्वीकार करना होगा।विधायक ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है, वहीं देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए कुल्लू की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू को स्वच्छ जिला बनाने की मुहिम शुरू, हर घर की होगी जियो टैगिंग

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर -:गांधी जयंती के अवसर पर कुल्लू में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘स्वच्छ कुल्लू अभियान’ की शुरुआत की गई। कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं,...

दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा, समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत

summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे पुणे के आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। हादसा गुरुवार को उस समय हुआ, जब आलंदी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान से जुड़े छात्र समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे। पुलिस के अनुसार, पानी की...

अमृतसर में खड़ी दो निजी बसों में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

summer express ,अमृतसर। बस स्टैंड के नजदीक राम तलाई चौक के पास देर रात निजी कंपनी की दो खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। पहले एक बस आग की चपेट में आई और कुछ ही देर में आग ने पास खड़ी दूसरी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी...

हमीरपुर के मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे। पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे, जिससे मौके...

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

स्वच्छता अभियान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बस स्टैंड में की सफ़ाई Summer express/शिमला-:  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.