Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

अमेरिका  | अमेरिका के अलास्का राज्य में बुधवार दोपहर भीषण भूकंप ने लोगों को हिला कर रख दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3 मापी गई। दोपहर 12:37 बजे आए इस भूकंप का केंद्र सैंड पॉइंट से करीब 87 किलोमीटर दक्षिण में था। झटके इतने तेज़ थे कि कई इलाकों में लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन ने दक्षिण अलास्का और तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। करीब 7.5 लाख लोगों पर सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने समुद्र किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

मछुआरों पर इस भूकंप का खासा असर पड़ा है। उनालास्का में 4,100 से ज्यादा मछुआरों और किंग कोव के 870 निवासियों को तट खाली करने को कहा गया है।

हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन और राहत टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

गौरतलब है कि अलास्का भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। 1964 में यहां 9.2 तीव्रता का भीषण भूकंप आ चुका है, जो अब तक के सबसे ताकतवर झटकों में से एक माना जाता है।

पिछले कुछ महीनों में अमेरिका के कई हिस्सों में लगातार भूकंप आ रहे हैं। टेक्सास और एंकरेज में भी हाल ही में झटके दर्ज किए गए थे, जिससे वैज्ञानिकों की चिंता और बढ़ गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

81 हजार बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर धर्मशाला में कैंडल मार्च

Summer express/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियमित भर्ती और लंबित नियुक्तियों में तेजी लाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। शनिवार को टीचर बैचवाइज कमीशन यूनियन की ओर से धर्मशाला में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान संगठन ने प्रदेश के करीब 81 हजार बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों के...

कोलडैम में शुरू हुई वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, ऐहन से ततापानी पहुंचेंगे अब 45 मिनट में

Summer express/मंडी /धर्मवीर- :मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले ऐहन गांव में कोल डैम जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरूआत हो गई है। आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से इसका विधिवत शुभारंभ किया। ऐहन से तत्तापानी तक लगभग 35 किलोमीटर के जलाशय क्षेत्र में इन गतिविधियों के...

गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वाले 13 प्रोजेक्ट पर कार्रवाई : तीन सील, पांच अवैध आरएमसी प्लांट पकड़े

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण इकाइयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले...

सूरजकुंड दिवाली मेले में उमड़ी एनसीआर के दर्शकों की भीड़, खरीदारी और नगाड़ा पार्टी बनी आकर्षण

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीसरे दिवाली मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के शुभारंभ के बाद शनिवार सुबह से ही एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार सहित पहुंचने लगे। दर्शकों ने जहां मेले की सजावट और व्यवस्थाओं की...

अंबाला मंडी में धान की खरीद और उठान में तेजी, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और खरीद का सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में गेट पास, फसल के उठान और भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करने वाले किसानों को अब राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.