Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा, SP कांगड़ा की सख्त चेतावनी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खराब मौसम के दौरान उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडर ऑपरेटरों और पायलटों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों के साथ पहले भी बैठक की जा चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से इसी सप्ताह दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी।उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले खराब मौसम के दौरान भी पैराग्लाइडिंग गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थिति पर नजर रखी। शाम के समय उड़ान भर रहे पैराग्लाइडरों को रुकवाने के लिए थाने की टीम मौके पर भेजी गई। इसके बाद संबंधित ऑपरेटरों को एडवाइजरी जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी ने कहा कि सभी पैराग्लाइडिंग पायलटों का पंजीकरण जिला पर्यटन अधिकारी के पास होता है। पुलिस प्रशासन पर्यटन विभाग और ऑपरेटरों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है, ताकि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो सके।उन्होंने दोहराया कि खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग करना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में नियमों की अनदेखी करने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ बिना देरी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित हादसों को रोकना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर FIR न करने का ऐलान

Summer express/शिमला/संजू -:गुरुवार को स्वर्ण आयोग की मांग और UGC के विरोध को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और करणी सेना ने राज्य सचिवालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठियां भी भांजीं।  बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी सचिवालय के द्वार नंबर एक के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों...

फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Summer express, सुंदर कुंडू, फरीदाबाद। नगला एनक्लेव पार्ट-2 में देर रात हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर पर दो युवकों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। वारदात के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना...

गोहाना से खाटूश्याम धाम के लिए जल्द शुरू होगी सीधी बस सेवा, ट्रायल सफल

Summer express, सोनीपत। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज जल्द ही गोहाना से खाटूश्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस रूट पर 19 से 21 अक्टूबर तक बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब परिवहन...

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

Summer Express, करनाल। हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को भी हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले से पहले के मुकाबले अधिक महिलाओं को...

गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया संकट, कई इलाकों में छाया अंधेरा

Summer express, अनुज पंचाल , गुरुग्राम। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अब आम जनता पर पड़ने लगा है। गुरुग्राम के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-5, पालम विहार और सेक्टर-7 के कुछ हिस्सों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.