Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल की बड़ी जीत, हरियाणा को मिला राष्ट्रीय स्वच्छता अवॉर्ड

चंडीगढ़ | हरियाणा के लिए गर्व का क्षण है! देशभर में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में करनाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के बढ़ते स्वच्छता मानकों और जन-सहभागिता की मिसाल है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी मंच पर मौजूद रहे।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा,
“यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में हरियाणा की मजबूत भागीदारी और मेहनत का प्रतीक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आने वाले समय में स्वच्छता के नए आयाम स्थापित करेगा।”

इस अवसर पर करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता भी मंत्री के साथ मौजूद रहीं। यह पुरस्कार केवल करनाल ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि है, जो प्रदेश को स्वच्छता, स्वास्थ्य और नागरिक जागरूकता के क्षेत्र में देशभर में एक आदर्श बनाने की दिशा में प्रेरित करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...

पंडोह में चालान विवाद पर बवाल,पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक,

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पंडोह बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार शाम एक स्कूटी चालक के चालान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगवाड़ा में जनसंवाद,अनुराग ठाकुर ने गिनाईं उपलब्धियां

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित “प्रगति पथ पर” अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर  ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, विभिन्न...

चुराह के गुलेही पंचायत में भीषण आगजनी,तीन परिवारों का आशियाना राख, प्रशासन ने पहुंचाई राहत

Summer express चम्बा/ मंजूर पठान -:चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र की गुलेही पंचायत में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.