Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंची ‘सन ऑफ सरदार 2’ की टीम

17 July, 2025

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ के जरिए। अब इस शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्टारकास्ट कपिल के मंच पर नजर आ रही है। नेटफ्लिक्स द्वारा जारी किए गए इस प्रोमो में दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाले कई दिलचस्प मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

अजय देवगन की मजेदार बातों ने लूटी महफिल

प्रोमो में कपिल एक फैन के सवाल के जरिए अजय से पूछते हैं,आपकी गोलमाल और धमाल जैसी कॉमेडी फिल्में सुपरहिट हैं, लेकिन जब आप कॉमेडी शो में आते हैं तो इतने सीरियस क्यों रहते हैं?“इस पर अजय देवगन अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं,मैं असल में सिद्धू पाजी से सीखा हूं. उन्होंने क्रिकेट में रूमाल डाला है, पॉलिटिक्स में और यहां तो पूरी चादर है!

रवि किशन ने सुनाया भावुक किस्सा

एपिसोड में एक और खास पल तब आता है जब रवि किशन अपनी पत्नी को लेकर एक इमोशनल किस्सा साझा करते हैं। उन्होंने कहा,”मैं रोज रात को उनकी नींद में उनके पैर छूता हूं. जब मेरे पास कुछ नहीं था, तब भी उन्होंने मेरा साथ नहीं छोड़ा. आज जो भी हूं, उनके साथ की वजह से हूं.“इस पर सेट का माहौल भावुक हो गया और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा।

25 जुलाई को रिलीज होगी ‘सन ऑफ सरदार 2’

विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म में हैं दमदार स्टारकास्ट – अजय देवगन, रवि किशन, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुबरा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना, और दिवंगत मुकुल देवदेवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC पेंशनर्स को हर माह मिलेगी पेंशन, डेफर वेतन बहाल..CM सुक्खू ने वित्तीय सुधारों के बीच विपक्ष पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सचिवालय में वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और एचआरटीसी पेंशनर्स के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति,कर्मचारियों के लंबित मामलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने दावा किया कि...

असंध में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, NEET पेपर लीक से महंगाई तक सरकार पर साधा निशाना

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को करनाल के असंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं, अवैध कॉलोनियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों को उठाते हुए...

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.