Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वच्छता सर्वेक्षण में शिमला की गिरती रैंकिंग ने बढ़ाई चिंता.. ठियोग बना नया रोल मॉडल

Shimla, Sanju-स्वच्छता के क्षेत्र में लंबे समय तक अव्वल रहने वाला शिमला शहर 2024-25 के राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में गंभीर रूप से पिछड़ गया है। इस वर्ष शहर को 7500 में से केवल 4798 अंक मिले, और वह देश के शीर्ष 300 शहरों की सूची से बाहर हो गया। सर्वे में शिमला की रैंक 824 शहरों में 347वीं रही।

शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने इस रैंकिंग पर नाराजगी जताई है और कहा है कि सर्वेक्षण में गंभीर खामियां रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन मानकों पर शिमला का मूल्यांकन किया गया, वे शहर की भौगोलिक और पर्यावरणीय स्थिति से मेल नहीं खाते। “हमारे शहर में नदियां ही नहीं हैं, लेकिन फिर भी उन मानकों पर अंक काटे गए,” उन्होंने कहा। महापौर ने केंद्र को औपचारिक रूप से आपत्ति पत्र भेजने की बात कही है।

शहरों की श्रेणी में ठियोग को पहला स्थान मिला

इस बार हिमाचल प्रदेश में ठियोग शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में ठियोग को पहला स्थान मिला है। नादौन (जिला हमीरपुर) को दूसरा, जबकि शिमला सिटी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
ठियोग शहर न केवल घरों से कूड़ा संग्रहण में बेहतर रहा, बल्कि कचरे के पृथक्करण और प्रबंधन में भी उसने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। यहां से निकला कचरा शिमला नगर निगम के भरयाल संयंत्र में निपटाया जाता है।

शहर के बाजारों और रिहायशी इलाकों में सफाई व्यवस्था को आंशिक अंक मिले हैं, लेकिन गीला-सूखा कचरे का पृथक्करण, वैज्ञानिक कचरा निपटान और जल स्रोतों की सफाई जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर शिमला पिछड़ गया।

सुरेन्द्र चौहान, महापौर, नगर निगम शिमला

“यह सर्वेक्षण हमारे लिए चौंकाने वाला है। स्कॉच अवॉर्ड विजेता शिमला को जिस तरह निचली रैंक दी गई है, वह अन्यायपूर्ण है। हमने आयोग और मंत्रालय के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.