Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जहरमुक्त भोजन के लिए प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान: राज्यपाल आचार्य देवव्रत

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक खादों और अन्य रसायनों के अत्यधिक इस्तेमाल से जमीन की उर्वरक क्षमता प्रभावित हो रही है। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। प्राकृतिक खेती के माध्यम से मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने और लोगों को जहरमुक्त भोजन उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत गांव गोविंदपुरा में प्राकृतिक खेती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शहीद उधम सिंह चौक के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। गांव पहुंचने पर शहीद उधम सिंह इंटरनेशनल फाउंडेशन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

आचार्य देवव्रत ने कहा कि किसानों को खेती की बदलती परिस्थितियों को समझते हुए प्राकृतिक पद्धतियों की ओर बढ़ना चाहिए। रासायनिक खादों के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से भूमि की सेहत खराब हो रही है। उन्होंने खेतों में केंचुओं जैसे लाभकारी जीवों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां करीब 200 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे गुरुकुल में प्रशिक्षण लेकर इस पद्धति को अपनाएं। उनके अनुसार, इससे खेती पर होने वाले खर्च को नियंत्रित करने और भूमि को बंजर होने से बचाने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने सीवन क्षेत्र में सब्जियों की खेती की ओर बढ़ रहे किसानों की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने शहीद उधम सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों ने अदम्य साहस और देशभक्ति का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि गांव गोविंदपुरा में शहीद उधम सिंह चौक का निर्माण युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में सहायक होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर कांगड़ा के बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

Summer express, धर्मशाला , राहुल चावला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। बाजारों में भीड़ और त्योहार के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी।...

करवा चौथ पर श्री नैना देवी के बाजार कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे

Summer express, बिलासपुर ,सुभाष चंद। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ दूर-दराज से माता के दर्शन करने पहुंच रहीं श्रद्धालु महिलाओं...

कांगड़ा-चंबा में पीडब्ल्यूडी का यांत्रिक मंडल स्टाफ की कमी से जूझ रहा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी

Summer express, धर्मशाला ,राहुल चावला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला यांत्रिक मंडल धर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में कुल 330 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 58 कर्मचारी ही तैनात हैं। इस तरह...

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.