Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संसद में विपक्ष का वार: पहलगाम हमला, चीन और वोटबंदी पर मांगा जवाब

नई दिल्ली | कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने साफ किया कि 21 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र में विपक्ष सरकार को पहलगाम आतंकी हमले, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सैन्य अधिकारियों के खुलासे, चीन के साथ गतिरोध और डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता के दावों जैसे मुद्दों पर घेरने जा रहा है। रमेश ने कहा कि इन गंभीर विषयों पर कम से कम दो दिन की बहस अनिवार्य है और इस पर किसी तरह का समझौता संभव नहीं।

उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस नहीं, बल्कि पूरा INDIA गठबंधन इन मसलों पर सरकार से जवाब चाहता है। उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री संसद में इन मुद्दों पर चुप्पी साधे रहते हैं, जबकि जनता को जवाब चाहिए। रमेश ने कहा कि संसद की कार्यवाही को सुचारू रखना सरकार की जिम्मेदारी है, विपक्ष की नहीं।

वोटबंदी बनाम नोटबंदी का आरोप

जयराम रमेश ने बिहार में मतदाता सूची के “विशेष पुनरीक्षण” को लोकतंत्र के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने इसे “वोटबंदी” की संज्ञा देते हुए आरोप लगाया कि लाखों दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और महिलाओं के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं। यह पूरी कार्रवाई केंद्र सरकार की “रणनीति” का हिस्सा है। रमेश ने चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि वह सरकार के इशारों पर काम कर रहा है।

जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भी उठेगा

रमेश ने कहा कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को पुन: पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग उठाएगी। उन्होंने बताया कि इस बारे में खरगे और राहुल गांधी प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं, जिसमें लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की बात भी कही गई है।

INDIA गठबंधन पर भरोसा, BJP पर तंज

INDIA गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठाने वालों को रमेश ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को अपने भीतर झांकना चाहिए। उन्होंने भाजपा में नेतृत्व संकट और संगठन के अंदरूनी तनावों को लेकर भी कटाक्ष किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.