Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-रूस-चीन का नया समीकरण, अमेरिका की चिंता बढ़ी

रूस  | भारत, रूस और चीन के त्रिपक्षीय संवाद RIC को फिर से सक्रिय करने की कोशिशें तेज हो गई हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक नया ध्रुवीय समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। इस पहल की शुरुआत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की, जिसे चीन ने भी खुला समर्थन दिया है। अब सारी निगाहें भारत पर हैं — क्या भारत इस रणनीतिक त्रिकोण को नई दिशा देगा?

चीन ने दिया रूस को समर्थन, भारत अब भी सोच में

बीजिंग ने साफ कहा है कि RIC न केवल तीनों देशों के हितों की रक्षा करता है, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता को भी मजबूत करता है। चीन ने भारत और रूस के साथ मिलकर आगे बढ़ने की इच्छा जताई है। हालांकि भारत ने फिलहाल इस मुद्दे पर संयम बरतते हुए कहा है कि यह फैसला सही समय और परिस्थिति पर निर्भर करेगा।

अमेरिका की बेचैनी बढ़ी

अगर भारत RIC को पुनर्जीवित करने की दिशा में आगे बढ़ता है, तो सबसे ज्यादा चिंता अमेरिका को होगी। अमेरिका भारत को अपने खेमे में बनाए रखना चाहता है, लेकिन पाकिस्तान को लेकर उसकी नीतियों से भारत असहज भी रहा है। जानकार मानते हैं कि हाल ही में अमेरिका द्वारा TRF को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित करना भी इसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है, ताकि भारत रूस-चीन के करीब न चला जाए।

पश्चिमी देशों की रणनीति पर असर

रूस का मानना है कि RIC, यूरोपीय गुटबंदी के मुकाबले यूरेशिया में एक नई सुरक्षा संरचना खड़ी कर सकता है, जो NATO जैसे संगठनों को संतुलित करने का काम करेगा। भारत, रूस और चीन—तीनों विश्व मंच पर रणनीतिक और सैन्य ताकत रखते हैं। ऐसे में यह गठजोड़ पश्चिमी देशों की प्रभुत्वशाली स्थिति को चुनौती दे सकता है।

भारत की भूमिका निर्णायक

भारत इस संगठन का हिस्सा तो है, लेकिन उसकी विदेश नीति का झुकाव अब तक संतुलित रहा है। यदि भारत इस पहल का समर्थन करता है, तो यह विश्व राजनीति के संतुलन को पूरी तरह से बदल सकता है। आने वाले समय में कई देश विवाद समाधान और सुरक्षा के लिए NATO के बजाय RIC की ओर रुख कर सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.