Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मूसेवाला केस से जुड़ा गैंगस्टर रवि राजगढ़ हथियार समेत गिरफ्तार

पंजाब  | लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दोराहा इलाके में की गई कार्रवाई के दौरान कुख्यात गैंगस्टर रवि राजगढ़ उर्फ राजवीर सिंह को एक लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। रवि को लॉरेंस और गोल्डी के बेहद करीबी और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े प्रमुख किरदारों में से एक माना जा रहा है।

गुप्त सूचना पर पुलिस का एक्शन

पुलिस को सूचना मिली थी कि रवि अपने गांव में पिता सरपंच जगतार सिंह से मिलने आया है। रवि के विदेश भागने की आशंका थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते छापा मार कर उसे धर दबोचा। डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा के मुताबिक, रवि को पायल कोर्ट में पेश कर 4 दिन की रिमांड पर लिया गया है, ताकि उससे गैंग के नेटवर्क और अन्य मामलों की गहराई से पूछताछ की जा सके।

गैंगस्टर रवि का खौफनाक रिकॉर्ड

रवि राजगढ़ को ‘ए-श्रेणी’ का अपराधी माना जाता है। उस पर हत्या, जबरन वसूली, अवैध हथियार सप्लाई और फरारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस और NIA दोनों उसे लंबे समय से ढूंढ रहे थे। उसके खिलाफ एनआईए दो बार रेड भी कर चुकी है, लेकिन हर बार वह भाग निकलता था।

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी नाम

सबसे गंभीर आरोपों में से एक यह है कि रवि ने मूसेवाला हत्याकांड के शार्पशूटर्स को हथियार उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा वह लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को फर्जी पासपोर्ट से विदेश भेजने की साजिश में भी शामिल था। बताया जा रहा है कि उसने इस काम के लिए 25 लाख रुपये में एक एजेंट को हायर किया था, जिसके जरिए अनमोल जयपुर से दुबई भेजा गया।

गिरोह पर बड़ा प्रहार

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह गिरफ्तारी सिर्फ एक गैंगस्टर की नहीं, बल्कि लॉरेंस-गोल्डी नेटवर्क की कमर तोड़ने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। यह ऑपरेशन गैंग के हथियार सप्लाई चैन, फंडिंग और इंटरनेशनल नेटवर्क तक पहुंच बनाने में मदद कर सकता है। पुलिस जल्द ही इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर और जानकारियां साझा कर सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.