Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जाबली के फोरलेन  प्रभावित पहुंचे मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिलने, दर्द बयां कर मांगा इंसाफ 

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में फोरलेन निर्माण का काम जहां तेज़ी से जारी है, वहीं इस कार्य से प्रभावित लोगों की समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। सोलन जिले के जाबली क्षेत्र के फोरलेन प्रभावित शुक्रवार को सचिवालय पहुंचे और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिलकर अपनी व्यथा साझा की।

इन लोगों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण के चलते उनके घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन न तो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कोई कार्रवाई की और न ही पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मौके पर ही सोलन के एसपी को फोन कर इस मामले में तुरंत FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।

पीड़ित की आपबीती:

फोरलेन प्रभावित नानक चंद शांडिल ने बताया कि 2023 की भारी बारिश और फोरलेन निर्माण के दौरान की गई कटिंग के कारण उनका और उनके सेवकों का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वे अब दो वर्षों से किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं और किसी भी स्तर पर उन्हें न्याय नहीं मिला।

मंत्री का बड़ा बयान:

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने NHAI अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों ने सोलन के बड़ोग में फ्लैट और हिमाचल में ज़मीनें खरीदी हैं, जिसकी पूरी जानकारी उनके पास है। वे इस मुद्दे को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखेंगे और विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।उन्होंने धर्मपुर की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि वहां भी एक महिला ने भवन गिरने के बाद आत्महत्या कर ली थी, लेकिन अभी तक न मुआवजा मिला और न इंसाफ।

राजनीतिक टिप्पणी:

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर अनिरुद्ध सिंह ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि ईडी को विपक्ष को दबाने के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्राकृतिक आपदा और केंद्र की उदासीनता:

2023 की आपदा से हुए नुकसान का ज़िक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश को 1000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार से अब तक कोई ठोस मदद नहीं मिली है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.