Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने बच्ची पर किया हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में छोटी कक्षा की बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा किए गए हमले के मामले में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई थी। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

परिजनों के अनुसार, जब वे बच्ची को तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तो हमलावर छात्र ही उन्हें उस जगह लेकर गया, जहां बच्ची घायल और बेसुध हालत में पड़ी थी। बच्ची के चाचा फाजिल ने बताया कि छात्र ने बच्ची के पिता द्वारा बुलाए जाने का बहाना बनाकर उसे स्कूल की पहली मंजिल पर ले गया था। इसके बाद वहां उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।

परिजनों ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि स्कूल के सभी कैमरों की निगरानी प्रिंसिपल कार्यालय से की जाती है तो इतनी गंभीर घटना किसी की नजर में क्यों नहीं आई। कैमरों में घटना कैद होने के बावजूद समय रहते बच्ची की मदद क्यों नहीं की गई, यह भी जांच का विषय है।

परिजनों के मुताबिक, स्कूल में शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद छात्र बच्ची को पहली मंजिल पर ले गया और उसके साथ मारपीट करता रहा, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि किसी शिक्षक या कर्मचारी ने समय रहते ध्यान दिया होता तो बच्ची को इतनी गंभीर चोटों से बचाया जा सकता था।

घटना को लेकर शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी गठित की है। कमेटी स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था और घटना के दौरान हुई संभावित लापरवाही की जांच करेगी। वहीं, पुलिस भी तीसरी कक्षा के छात्र से हमला करने के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, बच्चे की मानसिक स्थिति का आकलन भी करवाया जाएगा। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मांझी पुल पर तेज रफ्तार बस ने छीनी 39 वर्षीय युवक की जिंदगी ,गुस्साए परिजनों ने तीन घंटे तक जाम रखा पठानकोट-मंडी हाईवे

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के गग्गल में मांझी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय स्कूटी सवार की जान चली गई। रछियालु डाइवर्जन के नजदीक निजी बस और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और...

गन्ने के भाव पर किसानों में बढ़ी नाराजगी, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से अगले दो वर्षों के लिए गन्ने का मूल्य निर्धारित किए जाने के बावजूद किसान संगठन इससे संतुष्ट नहीं हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध की तैयारी शुरू...

गुरुग्राम में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान, कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुग्राम में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और गुरुग्राम के विधायक...

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता के लिए मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे हॉकी फेडरेशन प्रमुख भोला सिंह

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख भोला सिंह ने शीश नवाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और भारतीय हॉकी टीम की शानदार सफलता के लिए प्रार्थना की।मंदिर परिसर में पुजारी सचिन कालिया ने...

अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में की शिरकत,भुट्टो-कंवर की एकजुटता को बताया पार्टी के लिए अहम

Summer express/ऊना,राकेश-: हिमाचल प्रदेश में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और वीरेंद्र कंवर भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.