Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

AAP विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति से संन्यास

पंजाब  | पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने न सिर्फ पार्टी से इस्तीफा दिया, बल्कि राजनीति को भी अलविदा कह दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में अपने विधायक पद से इस्तीफे की पुष्टि की और इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकारने की मांग की।

अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में अपने फैसले का ऐलान किया। उन्होंने लिखा— “दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। मेरी शुभकामनाएं हमेशा पार्टी के साथ रहेंगी। मुझे भरोसा है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।”

गौरतलब है कि अनमोल गगन मान पहले एक लोकप्रिय पंजाबी सिंगर थीं। उन्होंने 2020 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट से जीतकर वह विधायक बनीं और जल्द ही उन्हें पर्यटन व संस्कृति मंत्री भी बनाया गया। हालांकि, कैबिनेट फेरबदल में उन्हें मंत्री पद से हटाया गया, जिसके बाद से वे सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थीं। उनके इस फैसले ने पंजाब की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष  के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

Summer express/शिमला/ संजू -:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार...

छोटी काशी में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक अनिल शर्मा ने निभाई झंडा रस्म

रवि नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में हुआ भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों सहित श्रद्धालुओं ने लिया महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प मंडी/धर्मवीर -:छोटी काशी मंडी में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रवि नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.