Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PoK में बड़ी बगावत: 80 हजार जवानों ने छोड़ी ड्यूटी

मुजफ्फराबाद | पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। यहां 80 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खुली बगावत कर दी है। जवानों ने आरोप लगाया है कि पिछले 60 वर्षों से उनकी तनख्वाह में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जबकि अन्य सरकारी विभागों को 2022 के हिसाब से भत्ते दिए जा रहे हैं।

गुस्साए जवानों ने सरकार को 10 मांगों का ज्ञापन सौंपा है और चेतावनी दी है कि जब तक सभी मांगें नहीं मानी जातीं, वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।

सरकार से क्या हैं मुख्य शिकायतें?

  • 2008 के स्केल पर मिल रहा भत्ता, जबकि बाकी विभागों में 2022 के अनुसार सैलरी दी जा रही है
  • मेडिकल सुविधा, यूनिफॉर्म बजट और ड्यूटी शर्तों में कोई सुधार नहीं
  • जवानों को सेना जैसे काम कराए जा रहे हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रहीं

पुलिस यूनियन और प्रशासन के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। इससे PoK में सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है और आम जनता में भी असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।

जवानों की मांग है कि:

  • उन्हें और उनके परिवारों को सेना जैसी मेडिकल सुविधाएं दी जाएं
  • यूनिफॉर्म खरीदने के लिए नकद बजट मिले
  • ड्यूटी के घंटे तय हों और काम के बदले पूरी सुविधाएं मिलें

इस विरोध के चलते पाकिस्तान सरकार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि इससे न सिर्फ आंतरिक सुरक्षा पर असर पड़ेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश की छवि पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

अपने बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ मिलकर रची की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों को किया  गिरफ्तार Summer express/शिमला, संजू- मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर...

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा

Summer express, अंबाला । हरियाणा के अंबाला के निकट स्थित धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय चार वर्षीय मासूम बच्चा 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर...

गुरुग्राम में रील बनाने के चक्कर में जानलेवा स्टंट, एमजी रोड पर वायरल वीडियो से मचा बवाल

Summer express, गुरुग्राम । हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ युवाओं को खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधियों की ओर धकेलती नजर आ रही है। शहर की सबसे व्यस्त और पॉश सड़कों में शामिल एमजी रोड पर एक युवक का चलती गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का...

एक इंजेक्शन ने छीन लिया ओलिंपिक का सपना, चार बार के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान का करियर संकट में

Summer express,रोहतक । राजस्थान के सीकर निवासी और चार बार के गोल्ड मेडलिस्ट राष्ट्रीय स्तर के पहलवान विजय कुमार लांबा ने एक कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण अपना खेल करियर बर्बाद होने का आरोप लगाया है। विजय का कहना है कि ओलिंपिक में देश के लिए खेलने और पदक जीतने का उनका सपना एक गलत...

मनीषा मौत मामले में आमरण अनशन समाप्त, प्रशासन के आश्वासन पर माने परिजन

Summer express,चरखी दादरी । मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे मृतका के पिता संजय कुमार ने देर शाम अपना अनशन समाप्त कर दिया। प्रशासन की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर दिए गए ठोस आश्वासन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, पीड़ित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.